Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

नगीना थाने में होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया

  • थाना प्रभारी ने होली मिलन समारोह का किया आयोजन

जनवाणी संवाददाता |

नगीना: थाना प्रभारी ने थाना प्रांगण में आयोजित होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि मिलजुल कर त्योहार मनाने से त्योहार की खुशी दोगुनी हो जाती है।

होली का त्योहार शांति पूर्वक समपन्न होने के अगले दिन मंगलवार को थाना प्रभारी कृष्ण मुरारी दोहरे ने होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें लोगों ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर थाना प्रभारी कृष्ण मुरारी दोहरे ने कहा कि त्योहार किसी भी जाति धर्म का क्यों ना हो अगर उसे मिलजुल कर मनाया जाए तो त्योहार की खुशी दोगुनी हो जाती है।

उन्होंने कहा कि त्योहार मिलजुल कर मनाने से आपसी सौहार्द बना रहता है। उन्होंने होली मिलन समारोह में शामिल सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर क्राइम प्रभारी विनय कुमार, मनझेड़ा चौकी प्रभारी अजय कुमार, लाल सराय चौकी प्रभारी योगेश कुमार, सुभाष धनगर, कस्बा चौकी प्रभारी कर्मजीत सिंह, वेद पाल शर्मा, विनोद कुमार शर्मा, वसीम अख्तर, राजकुमार नैयन सहित वरिष्ठ पत्रकार मनोज बाल्मीकि, शहजाद अंसारी, मुकेश त्यागी, धर्मेंद्र चौधरी, मनीष राणा, डॉक्टर रतेंद्र बिश्नोई, गौरव गोयल, नन्द किशोर आदि सभी पत्रकार सहित थाने का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img