Thursday, April 2, 2026
- Advertisement -

नकली आयुर्वेदिक दवाई फैक्ट्री में मारा छापा

जनवाणी संवाददाता |

खरखौदा: थाना पुलिस ने बिजली बंबा चौकी क्षेत्र स्थित लोहिया नगर में बुद्धा गार्डन के पास एक मकान में एबी एफ एक्टिव फार्मेसी के नाम से चल रही फैक्ट्री से लाखों रुपये की कीमत की एक्सपायर आयुर्वेदिक दवाई एवं कास्मेटिक समान पकड़ा। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं औषधि निरीक्षक ने मौके पर पहुंचकर दवाई व सामान के नमूने लिए है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है।

09 2

लोहिया नगर स्थित 286 डी ब्लॉक बुद्धा गार्डन में नकली आयुर्वेदिक दवाई बनने की सूचना मुखबिर द्वारा मिली थी। सूचना मिलने पर उनके द्वारा गठित पुलिस टीम ने फैक्ट्री पर छापा मारा गया। जिसमें मौके से लाखों रुपये की कीमत के नकली आयुर्वेदिक दवाई के काफी मात्रा में कार्टन के साथ काफी मात्रा में एक्सपायरी दवाई व कास्मेटिक समान भी बरामद किया है।

वहीं मौके पर पहुंचे औषधि निरीक्षक परमवीर सिंह ने नकली आयुर्वेदिक दवाई एवं कास्मेटिक समान की जांच की। पुलिस ने मौके से समद व अब्दुल वासिद पुत्रगण अब्दुल अली निवासी श्याम नगर व अकरम पुत्र शाईद निवासी बुलंदशहर को हिरासत में ले लिया। पुलिस तीनों लोगों से पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img