- सूची में 8 मुस्लिम, एक सैनी और एक ठाकुर प्रत्याशी
जनवाणी संवादाता |
शामली: राष्ट्रीय लोकदल ने शामली जनपद में तृतीय चरण में होने वाले पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य के लिए 12 प्रत्याशियों के नाम घोषणा कर दिए। इन प्रत्याशियों में जहां 8 मुस्लिम प्रत्याशी हैं, वहीं दो जाट तथा एक सैनी और एक ठाकुर हैं। पार्टी के द्वारा शेष सात प्रत्याशियों की घोषणा भी शीघ्र की जाएगी।
राष्ट्रीय लोकदल के हस्तिनापुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह ने शनिवार को शामली जनपद के लिए जिला पंचायत सदस्य के 12 प्रत्याशियों की घोषणा सूची कर दी। इस सूची में जिला पंचायत के वार्ड-2 के लिए फरहाना पत्नी जाहिद, वार्ड-3 के लिए गीता देवी पत्नी ऋषिपाल राणा, वार्ड- 4 के लिए जावेद पुत्र रज्जाक , वार्ड-5 के लिए नीरू सैनी पत्नी मुकेश सैनी, वार्ड- 6 के लिए धूमती पत्नी ऋषिपाल, वार्ड-7 के लिए नाजिम पुत्र फजलउद्दीन, वार्ड-9 के लिए अनुवार चौधरी पुत्र इकराम चौधरी, वार्ड- 11 के लिए फरजाना पत्नी अखलाक, वार्ड-12 के लिए वाजिद अली पुत्र नजीर अहमद, वार्ड-13 के लिए हाजी नूरहसन पुत्र रहमबाज, वार्ड-16 के लिए हाशिम पुत्र केशुदीन और वार्ड-18 के लिए रंधावा मलिक पुत्र हरी सिंह प्रमुख हैं। इस सूची में जहां धूमती और रंधावा मलिक जाट बिरादरी से ताल्लुक रखते हैं, वहीं गीता देवी ठाकुर और नीरू सैनी सैनी समाज से आती हैं।

