जनवाणी ब्यूरो |
बिनौली: त्रिस्ततीय पंचायत चुनाव में प्रधान पद के प्रत्याशियों द्वारा सरकारी भवनों, विधुत खम्भे व सार्वजनिक स्थानों पर अपने फोटो पोस्टर, बैनर इत्यादि लगाकर आचार संहिता का उलंघन करने के मामले में बिनौली थाने पर पुलिस ने दर्जनों मुकदमें पंजीकृत किये है।
इंस्पेक्टर देवेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुये आचार संहिता लगने से पहले ही प्रत्याशियों को सूचित कर दिया गया था कि वह सरकारी भवनों, विद्युत खम्भों व सार्वजनिक स्थानों पर लगे उनके चुनाव प्रचार सम्बंधित फोटो पोस्टर, बैनर, आदि सामग्री को उतार दे अन्यथा कानूनी कार्यवाही की जायेगी। लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने वह नही उतारे।
पुलिस द्वारा गांव गांव में किये गये भ्रमण में अनेकों प्रतियाशियों के फोटो पोस्टर व बैनर लगे मिले। जिस पर शनिवार को पुलिस ने प्रधान पद के प्रत्याशी ओमवीर पुत्र बेदू निवासी फतेहपुर पुटठी, इरफान पुत्र हनीफ ठेकेदार,अनिल कश्यप पुत्र जगदीश सिहं, महिपाल प्रजापति पुत्र मूलचन्दर, विजय सिंह पुत्र अमर सिहं निवासीगण शेखपुरा, इकराम भारती पुत्र बाबू निवासी जहानगढ़ उर्फ दौझा सहित दर्जनों प्रतियाशियों के विरुद्ध धारा 171 H /188 आईपीसी की धाराओं में मुकदमें पंजीकृत किये गये है। इंस्पेक्टर ने बताया की अभी और कार्यवाही चल रही है आचार सहिंता का उलंघन करने वालों को बख्शा नही जायेगा।

