Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

हत्या कर शव पेट्रोल से जलाने का फरार आरोपी गिरफ्तार

  • पुलिस ने किया चालान, कोर्ट से न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

जनवाणी संवाददाता |

कांधला: गांव रामपुर खेड़ी में एक सप्ताह पूर्व युवक की गोली मारकर हत्या कर शव को पैट्रोल से जलाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को घटना में प्रयोग की गई बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

थाना क्षेत्र के गांव रामपुर खेड़ी में एक सप्ताह पूर्व प्रेम-प्रसंग के चलते गांव के हीं अंकित ने अपने साथी राजन व सोनू के साथ मिलकर गांव निवासी धीरज को शराब पिलाकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद तीनों आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी इशांत कश्यप के साथ मृतक का शव बाइक पर रखकर गांव के बाहर स्थित शमशान घाट के पास डालकर मृतक के शव की पहचान छिपाने के लिए मृतक के शव के पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी।

पुलिस ने घटना में शामिल राजन और सोनू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने रविवार को घटना में शामिल में इशांत को बाइक सहित कस्बे के दिल्ली बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस फरार मुख्य आरोपी की तलाश कर रहीं है। थाना प्रभारी निरीक्षक रोजन्त त्यागी ने बताया कि शीघ्र हीं फरार आरोपी अंकित को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

11 5

डबल मर्डर में फरार चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के गांव इस्लामपुर घसौली में एक सप्ताह पूर्व सहेंद्र पक्ष और सतपाल पक्ष के बीच गली में शराब पीने को लेकर मारपीट झगड़ा हो गया था। झगड़े में सहेंद्र पक्ष की महिला गजना की गोली लगने से मौके पर हीं मौत हो गई थी, जबकि दूसरी घायल महिला ललतेश की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

पुलिस ने घटना के मामले में फरार चल रहे यशपाल और किरणपाल को भी रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस घटना के मामले में फरार चल रहे कई अन्य आरोपियों की तलाश कर रहीं है। थाना प्रभारी निरीक्षक रोजन्त त्यागी ने बताया कि शीघ्र हीं घटना के मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img