Thursday, February 12, 2026
- Advertisement -

जवान बेटे की मौत का सदमा सहन नहीं कर पाई बूढ़ी मां

  • चौबीस घंटे के भीतर 70 साल की वृद्धा की भी मौत

जनवाणी संवाददाता |

झिंझाना: जवान बेटे की मौत होने पर बूढी मां ये सदमा सहन नहीं कर पायी और 24 घंटे के भीतर बाद पुत्र वियोग मे मां ने भी दम तोड़ दिया। घर में दो मौत होने से परिजनों में कोहराम मच हुआ है। बूढ़ी मां का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

कस्बे के मौहल्ला माजरा में शुक्रवार की दयाराम के जवान बेटे सुबह शिवकुमार (24) का बीमारी के चलते निधन हो गया था। परिजनों ने शुक्रवार की दोपहर में अंतिम संस्कार कर दिया था। जवान बेटे की मौत के बाद शिवकुमार की मां दुलारी (70) पुत्र की मौत का सदमा सहन नहीं कर पायी जिसके चलते शनिवार की सुबह दुलारी ने भी दम तोड़ दिया।

दुलारी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। देर शाम गमगीन माहौल में दुलारी का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। दुलारी के चार पुत्र राकेश, प्रदीप, ललित, शिवकुमार व एक बेटी राधा है जिनमें शिवकुमार अविवाहित था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Air India: एअर इंडिया हादसा, इटली मीडिया ने पायलट पर लगाया गंभीर आरोप

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एअर इंडिया के विमान हादसे...

World News: व्हाट्सएप-यूट्यूब पर रूस की बड़ी कार्रवाई, यूजर्स को लगा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रूस में कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय...
spot_imgspot_img

1 COMMENT

Comments are closed.