Thursday, June 18, 2026
- Advertisement -

परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

  • विवि ने परीक्षा केंद्रों से मांगी कैमरों और डीवीआर की रिर्पोट
  • परीक्षा केंद्रों को करना होगा कोरोना नियमों का पालन

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: चौधरी चरण सिंह विवि व उससे संबंधित मेरठ और सहारनपुर मंडल के कॉलेजोें में 10 अप्रैल से संस्थागत और व्यक्तिगत पाठ्यक्रमों की मुख्य परीक्षाएं शुरु होने जा रही है। विवि की ओर से परीक्षाओं को लेकर केंद्र भी निर्धारित कर दिए गए है।

मेरठ जिले की बात करें तो यह परीक्षाएं 32 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। मगर, परीक्षाओं को नकलविहीन तरीके से सपंन कराने के लिए विवि ने कमर कस ली है और मेरठ व सहारनपुर मंडल में बनाए गए सभी परीक्षा केंद्रों से सीसीटीवी कैमरों और डीवीआर की डिटेल मांगी है। ताकि परीक्षा के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

वहीं विवि ने सभी केंद्रों को निर्देशित करते हुए कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के आदेश भी दिए है। विवि कुलपति प्रो.एनके तनेजा ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार सभी केंद्रों को कोविड-19 से जुड़े निर्देश दे दिए गए है। वहीं उन्होंने कहा कि इस समय जिन कॉलेजों में प्रयोगात्मक परीक्षाएं चल रही है, वहां मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। उसी तरह 10 अप्रैल से शुरु हो रही संस्थागत व व्यक्तिगत परीक्षाओं में भी छात्रों को केंद्रों पर मॉस्क और सेनिटाइजर के साथ ही प्रवेश दिया जाएगा। वहीं बीबीए प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं भी 16 अप्रैल से शुरु हो रही है।

इन नियमों का करना होगा पालन

  • छह फीट की दूरी का करना होगा पालन
  • सभी केंद्रों पर आने और जाने वाले मार्ग पर कतार का करना होगा प्रबंध
  • कतार के लिए 6 फीट की दूरी पर बनाने होंगे घेरे
  • केंद्रों पर परीक्षकों व कर्मचारियों को मास्क पहनना होगा अनिवार्य
  • अपने समान को नहीं एक दूसरे से नहीं कर सकेंगे साझा

बीएड परीक्षा फार्म भरने का आज अंतिम दिन

चौधरी चरण सिंह विवि से जुड़े कॉलेजों में संचालित बीएड द्वितीय वर्ष परीक्षा फार्म भरने की आज अंतिम तिथि है। छात्र-छात्राएं फार्म की हार्ड कॉपी 7 अप्रैल तक कॉलेजों में जमा करे ताकि कॉलेज 9 अप्रैल तक उस कॉपी को विवि में जमा करा सकेंगे। विवि में परीक्षा फार्म भरने की यह अंतिम तिथि है।

बता दें कि ऐसे छात्र-छात्राएं जिनकी बीएड की डिग्री लेने की अवधि पूरी हो गई है वह एक साल विलंभ होने पर पांच हजार और दो साल विलंब होने पर दस हजार विलंभ शुल्क के साथ फार्म भर सकते है। वहीं चौधरी चरण सिंह विवि से संबंधित सेल्फ फाइनेंस योजना के तहत संचालित वार्षिक प्रणाली की परीक्षाएं जल्द शुरु होने जा रही है। जिसके लिए छात्र-छात्राएं 11 अप्रैल तक आॅनलाइन परीक्षा फार्म विवि की वेबसाइट पर जाकर भर सकते है। बताया गया है कि बीएफए, बीएससी बॉयोटेक्नॉलाजी, बीपीटी, एमएससी नर्सिंग, बीएससी नर्सिंग आदि कोर्स के परीक्षा फार्म भरे जाएंगे। 12 अप्रैल तक छात्र कॉलेजों में फार्म जमा करेंगे और कॉलेज उन फार्म को 13 अप्रैल तक विवि में जमा करा सकेंगे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

JOB: ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी, एनआईएसीएल अप्रेंटिस भर्ती शुरू

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देश के एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय...

NEET: टेलीग्राम बैन विवाद, केजरीवाल बोले- “सरकार की मंशा पेपर लीक रोकने की नहीं”

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र...

UGC NET जून 2026: एनटीए ने जारी किए एडमिट कार्ड, यहां देखें डिटेल्स

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img