Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

उत्तराखंड के अधिकारियों व पुलिस से डीएम व एसपी ने की वार्ता

  • त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में असंवैधानिक एवं अवांछित गतिविधियों पर नियंत्रण रखने का किया आह्वान

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: आगामी त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन को शांतिपूर्वक एवं निर्वाध रूप से सम्पन्न कराने के लिए उत्तराखंड के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम व एसपी ने सीमावर्ती जिलों में विशेष सर्तकता एवं सजगता अभियान चलाने का आह्वान किया।

डीएम रमाकांत पाण्डेय सोमवार सुबह बरकातपुर चीनी मिल के सभागार में आयोजित आगामी त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन-2021 के दृष्टिगत जिला बिजनौर एवं उत्तराखण्ड राज्य के सीमावर्ती जिलों के अधिकारियों के साथ आयोजित समन्वय बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपने विचार व्यक्त कर रहे थे।

जिलाधिकारी ने बताया कि आगामी 19 अप्रैल को जिला बिजनौर क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए मतदान होगा। जिला प्रशासन द्वारा जिले में शांतिपूर्वक, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कार्यवाई कर ली गई है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के सीमावर्ती जिलों से अवैध शराब, अवैध शास्त्रों तथा अवैध खनन की शंका के दृष्टिगत उत्तराखंड राज्य की सीमावर्ती जिलों के अधिकारियों के साथ समन्वय गोष्टी का आयोजन किया गया है ताकि जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों से किसी भी प्रकार की असंवैधानिक एवं अवांछित गतिविधियों पर अपेक्षित नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

53

उन्होंने उत्तराखंड राज्य के उपस्थित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों का आह्वान किया कि पंचायत निर्वाचन से तीन दिन पूर्व विशेष रूप से सर्तकता अभियान का संचालन करें और सीमा पर आने जाने वाले सभी व्यक्तियों का पंजिका में नाम, मोबाइल नम्बर, पता आदि सम्पूर्ण जानकारियों का इंद्राज करें और जहां पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं उनको क्रियाशील रखते हुए सजगता के साथ निगरानी की व्यवस्था करें।

संदिग्ध व्यक्यिों की विशेष रूप से जांच पड़ताल करने के पश्चात ही उसे सीमा पार करने की अनुमति दें। कार्यक्रम का संचालन अपर पुलिस अधीक्षक नगर डा. परवीन रंजन सिंह द्वारा किया गया तथा बैठक के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार द्वारा सभी अतिथिगणों का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनोद कुमार गौड़, अपर जिलाधिकारी वित्त हरिद्वार उत्तम सिंह चैहान, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी धामपुर, अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार, काशीपुर, हरिद्वार, उप जिलाधिकारी हरिद्वार के अलावा धामपुर, नजीबाबाद एवं नगीना के उप जिलाधिकारी मौजूद थे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

अगली पीढ़ी के एआई का खाका

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) ने उल्लेखनीय प्रगति की है। ध्वनि...

12वीं के बाद खुलेंगे कॅरियर के द्वार

डॉ विजय गर्ग भारत में छात्र अक्सर 12वीं कक्षा पूरी...

विपक्ष से ज्यादा सत्ता पक्ष खुश क्यों है?

पहले भक्त अपने दिमाग का इस्तेमाल करते थे लेकिन...

सड़कें न बनें मौत के रास्ते

सड़कें जीवन को जोड़ने के लिए बनाई जाती हैं,...
spot_imgspot_img