जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के तहत मंगलवार को पश्चिम बंगाल में तीसरे चरण और असम में तीसरे और अंतिम चरण के तहत वोट डाले जाएंगे। पश्चिम बंगाल में तीन जिलों की 31 सीटों और असम में 40 सीटों, केरल की 140 सीटों, तमिलनाडु की 234 सीटों और पुडुचेरी की 30 सीटों के लिए 6 अप्रैल (मंगलवार) को मतदान होगा।
असम में तीसरे और अंतिम चरण में कद्दावर भाजपा नेता हिमंत बिस्व शर्मा, बीपीएफ प्रमुख हमग्राम महिलारी सहित 337 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। वहीं पश्चिम बंगाल में तीसरे चरण में 31 सीटों पर 205 उम्मीदवार हैं, जिनमें भाजपा नेता स्वपन दासगुप्ता, माकपा के कांति गांगुली भी हैं। इधर, तमिलनाडु में 3,998 उम्मीदवार अपनी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी, डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन भी हैं।
केरल में भाजपा के मेट्रो मैन ई श्रीधरन हैं तो यूडीएफ के पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी और रमेश रामकृष्ण नायर उर्फ रमेश चेन्निथला चुनावी मैदान में हैं। मतदान का समय सुबह सात बजे से शाम के साढ़े छह बजे तक होगा, आयोग ने इस समय में फेरबदल करने की सुविधा राज्यों को दी है।
वोट डालने पहुंचे ई श्रीधरन
मेट्रो मैन ई श्रीधरन ने पोन्नानी पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला। श्रीधरन भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।
Kerala: 'Metro Man' E Sreedharan arrives at a polling station in Ponnani to cast his vote in the single-phase #AssemblyElections2021 of the state
He is BJP's candidate from Palakkad pic.twitter.com/VkxhI7JISX
— ANI (@ANI) April 6, 2021
विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू
बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू। बंगाल में तीसरे जबकि असम में आखिरी चरण का मतदान हो रहा है।
Voting for the final phase of polling in Assam and third phase in West Bengal, begins. Voting also begins for the single-phase polling in Kerala, Puducherry and Tamil Nadu.#AssemblyElections2021 pic.twitter.com/zSMsHsigNa
— ANI (@ANI) April 6, 2021
अभिषेक बनर्जी के डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र पर सभी की नजरें
तृणमूल कांग्रेस के कद्दावर नेता एवं सांसद अभिषेक बनर्जी के डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र पर सभी की नजर होगी क्योंकि इस संसदीय क्षेत्र की सात में से चार विधानसभा सीटों पर इस चरण में मतदान होंगे। पीरजादा अब्बास सिद्दीकी का इंडियन सेकुलर फ्रंट (आईएसएफ) तृणमूल कांग्रेस के लिए चिंता की वजह है क्योंकि उसका दक्षिण 24 परगना और हुगली जिलों के कई क्षेत्रों में दबदबा है।
केरल में 140 सीटों के लिए चुनाव
हफ्तों तक चले जबर्दस्त प्रचार अभियान, ताबड़तोड़ रैलियों और विशाल रोड शो के बाद केरल में मंगलवार को चुनाव होने जा रहा है। यहां 2.74 करोड़ मतदाता राज्य विधानसभा की 140 सीटों के लिए चुनाव मैदान में उतरे 957 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।