Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

अवैध पार्किंग पर निगम ने की कार्रवाई, रसीद बुक जब्त

  • आठ डेयरियों पर जुर्माना लगाकर वसूला

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शहर में चल रही अवैध पार्किंग के खिलाफ निगम अफसरों ने अभियान छेड़ दिया है। सोमवार को निगम अफसरों की टीम ने न्यूटिमा अस्पताल के सामने चल रही अवैध पार्किंग को बंद करा दिया तथा ठेकेदार से फर्जी रसीद बुक कब्जे में ले ली।

ठेकेदार के खिलाफ तहरीर भी देकर कार्रवाई की जाएगी। उधर, शास्त्रीनगर में संचालित हो रही आठ अवैध डेयरियों पर 4500 रुपये का बतौर जुर्माना भी लगा दिया गया। यही नहीं, 10 दिन के अंदर डेयरियों को खाली करने की चेतावनी दी गई।

शहर में अवैध पार्किंग की लगातार नगरायुक्त मनीष बंसल को शिकायत मिल रही थी। नगरायुक्त के निर्देश पर सोमवार का नगर निगम प्रवर्तन दल की टीम ने सहायक नगर आयुक्त द्वितीय इंद्र विजय सिंह के नेतृत्व में गढ़ रोड पर कार्रवाई की। यहां न्यूटिमा अस्पताल के सामने लगने वाली अवैध पार्किंग को बंद कराया तथा पार्किंग ठेकेदार से रसीद बुक भी जब्त कर ली।

इसके बाद टीम ने गढ़ रोड पर ही आनंद अस्पताल के सामने लगने वाली पार्किंग को विस्तार करने की सलाह दी तथा यह भी बताया गया कि पार्किंग ठेकेदार यह सुनिश्चित करें कि सड़क पर पार्किंग की वजह से जाम न लगे। इसके बाद प्रवर्तन दल की टीम ने सफाई निरीक्षक बिट्टू सिंह के साथ मिलकर शास्त्री नगर स्थित आठ अवैध डेयरिया को चिह्नित किया तथा उन पर 4500 रुपये बतौर जुर्माने के तौर पर वसूला गया।

10 दिन के अंदर डेयरिया खाली करने की चेतावनी दी, वही नगर निगम प्रवर्तन दल की दूसरी टीम ने सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट शक्ति सिंह मलिक के नेतृत्व में वार्ड-20 पार्षद जय सिंह के साथ मिलकर रोहटा रोड स्थित गोलाबढ़ रोड पर नालो पर बने पक्के सेलेब्स को हटवा कर नाला सफाई का कार्य करवाया।

लोगों को नालों पर लोहे के जाल डलवाने की सलाह दी, ताकि सफाई सुनिश्चित की जा सके। इसके बाद टीम ने घंटाघर स्थित मीना बाजार तथा जली कोठी रोड पर अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाकर दो व्यापारियों के रेडीमेड गारमेंट्स जब्त कर लिए। अपर नगर आयुक्त के आदेश दिखाने के बाद शाम को चेतावनी देकर व्यापारियों का सामान छोड़ दिया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img