Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

योगी की सख्ती के बाद प्रशासनिक अमला सड़कों पर

  • आईजी के निर्देश पर बिना मास्क वालों पर सख्ती शुरु
  • कोरोना के 74 संक्रमित मिले, डीएम ने मेडिकल का किया निरीक्षण

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये हैं कि कोरोना को लेकर अगर लापरवाही बरती गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को 5376 लोगों की टेस्टिंग हुई जिसमें 74 लोग संक्रमित निकले।

वहीं, मुख्यमंत्री के निर्देश पर आईजी प्रवीण कुमार ने पूरे रेंज में बिना मास्क लगाकर निकलने वालों के खिलाफ अभियान चलाने के आदेश कर दिये। कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। सीएमओ डा. अखिलेश मोहन ने बताया कि सोमवार को 5875 नमूने टेस्टिंग के लिये भेजे गए थे।

इनमें 5376 लोगों की टेस्टिंग भी हुई। इसमें 74 लोग संक्रमित पाए गए हैं। अब तक मेरठ में 22181 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जबकि 410 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। जिस तरह से कोरोना की चेन लगातार बनती जा रही है उसको देखते हुए कोरोना का संक्रमण बढ़ना तय माना जा रहा है। तिलक रोड बेगमबाग में एक ही परिवार के तीन लोग, जागृति विहार मेें एक ही परिवार के तीन लोग संक्रमित मिले। चौधरी चरण सिंह विवि के एक हॉस्टल में रहने वाला छात्र संक्रमित निकल गया।

13 5

इस छात्र ने शाम के वक्त मैस में अन्य छात्रों के साथ खाना भी खाया था। कोरोना ने गांधी नगर की गली नंबर एक में रहने वाले परिवार के छह लोग संक्रमित हो गए। रजबन के पैसेफिक हाइट्स के तीन, छिपी टैंक के दो, फूलबाग कालोनी के दो, ईशा अपार्टमेंट और अंसल टाउन के दो लोग संक्रमण की चपेट में आ गए। गंज बाजार का एक परिवार चपेट में आ गया। मेहंदी मोहल्ला कंकरखेड़ा के एक ही परिवार के तीन लोग संक्रमित हो गए।

कचहरी में नौ अप्रैल तक वकील नहीं करेंगे कार्य

कचहरी में कोविड-19 वायरस संक्रमण के दोबारा बढ़ने के कारण मेरठ बार एसोसिएशन व जिला बार एसोसिएशन की एक संयुक्त बैठक पंडित नानकचंद सभागार में हुई। जिसकी अध्यक्षता अध्यक्षगण महावीर सिंह त्यागी व वीके शर्मा एवं संचालन महामंत्रीगण सचिन चौधरी व मुकेश त्यागी ने किया।

बैठक में प्रस्ताव पारित किया कि कोरोना वायरस के दोबारा बढ़ने के कारण उच्चतम न्यायालय व उच्च न्यायालय इलाहाबाद को नौ अप्रैल तक बंद कर दिया गया है और भारत सरकार द्वारा बचाव के लिए दोबारा दिशा निर्देश जारी किए हैं। जिसके चलते सभी अधिवक्तागण कचहरी में दिनांक छह अप्रैल से लेकर नौ अप्रैल तक अति आवश्यक कार्यों को छोड़कर समस्त न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे।

11 7

मास्क अभियान के पहले दिन 417 के चालान, 206500 का जुर्माना

रेंज में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले व त्रिस्तरीय चुनाव को लेकर आईजी प्रवीण कुमार सख्त हो गए है। जिसके चलते उन्होंने रेंज के सभी कप्तानों को अपने-अपने जिले में चेकिंग अभियान चलाने के आदेश दिए। इसी के साथ मास्क न लगाने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने को कहा।जिसके चलते अभियान के पहले दिन सोमवार को जिलेभर में 115 स्थानों पर अभियान चलाया गया और 417 लोगों के चालान काटे गए। यही नहीं पुलिस टीम ने अभियान के पहले दिन ही 206500 रुपये का जुर्माना भी वसूला।

गौरतलब है कि रेंज के तमाम जिलों में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के चलते आईजी प्रवीण कुमार ने सोमवार से तीन दिन तक मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, बागपत व जनपद हापुड़ में मास्क की चेकिंग का सख्त अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए हैं। इसी के साथ मास्क न पहनने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। यह अभियान सोमवार की शाम से सभी जिलों में सख्ती के साथ चलाया गया। इसी के साथ आईजी ने पंचायत चुनाव के मद्देनजर रेंज के सभी कप्तानों को पत्र लिखा है।

जिसमें थाना क्षेत्रों से गायब रहने वाले और लापरवाह थानेदारों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। आईजी ने पत्र में स्पष्ट किया है कि थानेदारों की लोकेशन सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी जिलों के एसएसपी और एसपी की होगी। इसी के साथ अपने आदेश के अनुपालन की चेकिंग के लिए आईजी प्रवीण कुमार रेंज के किसी भी थाने का औचक निरीक्षण कर सकते हैं। आईजी के सख्त रुख के चलते अधिकारियों में हड़कंप मचा है।

आईजी के आदेश के बाद शहरभर में चला अभियान

कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामलों को लेकर आईजी के दिशा-निर्देश के बाद शहर के सभी थानेदार सड़कों पर नजर आए। जिसके बाद शहर के सभी थानेदारों ने अपनी टीम के साथ बिना मास्क के घूम रहे लोगों के चालान काटे तो कुछ लोगों को आगे बिना मास्क के मिलने पर कार्रवाई करने की बात कहकर छोड़ा गया। पुलिस के अभियान को देख शहर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img