Home Uttar Pradesh News Bijnor अवैध रूप से कब्जा कर भूमि पर बोई फसल की हुई नीलामी

अवैध रूप से कब्जा कर भूमि पर बोई फसल की हुई नीलामी

0
अवैध रूप से कब्जा कर भूमि पर बोई फसल की हुई नीलामी
  • जिला प्रशासन को 11 लाख 50 हजार रूपये का राजस्व की हुई प्राप्ति

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: गंगा के खादर क्षेत्र में पहली बार अवैध रूप से कब्जा करके भूमि पर बोई गई फसल की नीलामी हुई। जिसमें जिला प्रशासन को 11 लाख 50 हजार रुपये की राजस्व की प्राप्ति हुई।

उप जिलाधिकारी सदर विक्रमादित्य सिंह मलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पुरुषोत्तमपुर, तहसील बिजनौर में रेत गंगा भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करके बोई गई गन्ने की फसल, जिसे पहले ही कुर्क किया गया था। उसकी नीलामी तहसील सभागार में की गयी।

उन्होंने बताया कि नीलामी में गाटा संख्या पांच मि रकाब लगभग 150 बीघे की सबसे अधिक बोली मुजफ्फरनगर निवासी शौकेन्द्र पुत्र सुरेन्द्र सिंह ने रुपए 11 लाख 50 हजार रूपये की लगाई। उन्होंने यह भी बताया कि गंगा के खादर में पहली बार अवैध रूप से कब्जा करके बोई गई फसल की नीलामी की गयी, जिसमें 11 लाख रूपये 50 हजार रुपये की राजस्व प्राप्ति हुई।