Wednesday, February 11, 2026
- Advertisement -

जिला अस्पताल से फरार मुलजिम पकड़ा, दो पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

  • एएसपी सिटी ने मौके पर मौजूद दो होमगार्डो पर बैठाई जांच
  • जिला अस्पताल में कोरोना जांच कराने के दौरान भाग गया था अभियुक्त

जनवाणी ब्यूरो।

बिजनौर: जिला अस्पताल से पुलिस की मौजूदगी में फरार हुए मुलजिम को पुलिस ने पकड़ लिया है। एएसपी सिटी ने दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है, जबकि दो होमगार्डो पर कार्यवाई के लिए रिपोर्ट भेजी गई है। पुलिस ने अभियुक्त को शस्त्र अधिनियम में गिरफ्तार किया था।

बिजनौर के कोतवाली शहर के गांव लड़ापुरा निवासी इरशाद पुत्र इलियास को पुलिस ने शस्त्र अधिनियम में पकड़ा था। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर जेल भेजने से पूर्व अभियुक्त को जिला अस्पताल में कोरोना जांच के लिए लेकर गई थी। इस दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी निकालकर अस्पताल से फरार हो गया।

जिससे पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया था। एएसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र ने जिला अस्पताल पहुंचकर फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी को पुलिस की तीन टीमों का गठन किया था।

पुलिस ने फरार अभियुक्त को कोतवाली शहर क्षेत्र से पकड़ लिया है। एएसपी सिटी ने मामले में लापरवाही बरतने पर कांस्टेबल उपेन्द्र व रवि मलिक को लाइन हाजिर कर दिया है, जबकि होमगार्ड रमेश व सुनील पर कार्यवाही के लिए विभाग को रिपोर्ट भेजी है।

”जिला अस्पताल में कोरोना की जांच कराने के दौरान एक अभियुक्त फरार हो गया था। उसको पकड़ लिया गया है। मामले में लापरवाही करने पर दो आरक्षियों को लाइन हाजिर कर दिया है, जबकि दो होमगार्डो पर कार्रवाईक े लिए विभाग को रिपोर्ट भेजी गई है।“
                                                                 -लक्ष्मी निवास मिश्र, एएसपी सिटी बिजनौर

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों के लिए 1 लाख रुपये सहायता

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार...
spot_imgspot_img