Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

एचटी लाइन के तार की चपेट में आने से किसान की मौत

  • खेत में गेहूं की कटाई के लिए खेत पर जा रहा था किसान

जनवाणी संवाददाता |

मवाना: मखदूमपुर मार्ग स्थित नवजीवन किसान इंटर कालेज के समीप शनिवार रात किसान सरकारी नलकूप के पास रास्ते पर टूटे पड़े एचटी लाइन के तार की चपेट में आने से बुरी तरह से झुल गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। किसान की मौत की सूचना पर भीड़ उमड़ी। बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचना दी, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। जिस पर लोगों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और समझाकर शांत किया।

मोहल्ला हीरालाल निवासी मोहम्मद आदिल पुत्र सद्दीक का मखदूमपुर रोड स्थित नवजीवन किसान इंटर कालेज के समीप खेत हैं। जिसमें गेहूं की फसल खड़ी है। फसल की कटाई के सिलसिले में आदिल शनिवार रात लगभग नौ बजे खेत पर जा रहा था। खेत के समीप सरकारी नलकूप के पास एचटी लाइन का तार टूटकर लटका हुआ था। आदि करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

आग की लपटे देख लोग मौके पर पहुंचे और बिजली घर पर सूचना दी, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। किसान की मौत की सूचना पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने सूचना के बावजूद बिजली विभाग के अधिकारियों के न पहुंचने पर हंगामा खड़ा कर दिया।

चेयरमैन अय्यूब कालिया व दारोगा झम्मन सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत किया। समाचार लिखे जाने तक शव पोस्टमार्टम के लिये नहीं जा पाया था। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि इस संबंध में अभी तहरीर आयी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा रहा है। वहीं एसडीओ एके पटेल से फोन संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।

चार भाइयों में तीसरे नंबर का था आदिल

मृतक आदिल चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। आदिल की मौत से स्वजनों में कोहराम मच गया। सांत्वना देने के लिए उसके मकान पर लोगों का तांता लगा था। मृतक के पांच बच्चों में दो लड़की व तीन लड़के हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img