Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

प्रचार-प्रसार न होने पर शामली से खाली पहुंची स्पेशल ट्रेन

  • नीट परीक्षा को शामली-दिल्ली के लिए चलाई थी स्पेशल ट्रेन

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: इसे रेलवे विभाग की लापरवाही कहें या स्थानीय रेलवे प्रशासन की। नीट परीक्षा में अभ्यर्थियों को सुविधा देने को उत्तर रेलवे ने शामली से दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन तो चलाई लेकिन किसी को इसकी जानकारी ही नहीं हो सकी। आलम यह रहा कि शामली से बड़ौत और बागपत तक यह ट्रेन बिल्कुल खाली थी।

एक भी टिकट की बिक्री नहीं हो सकी। काफी जद्दोजहद और विरोध प्रदर्शनों के बाद 13 सितंबर को पूरे देश में मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट) कराई गई। नीट परीक्षा को मेरठ-दिल्ली समेत तमाम बड़े शहरों में परीक्षा केंद्र बनाएं गए हैं।

शामली से भी बहुत से अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र मेरठ और दिल्ली में थे। उत्तर रेलवे ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा के अभ्यर्थियों को सुविधा देने के लिए शामली से दिल्ली तक एक स्पेशल ट्रेन का संचालन किया था। लेकिन कोई अभ्यर्थी स्पेशल इस ट्रेन का लाभ नहीं ले पाया। कारण था इस ट्रेन की जानकारी नहीं होना।

कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में ट्रेनों का संचालन बंद है। दो दिन पहले ही कुछ स्पेशल ट्रेनें स्पेशल रूट पर चलाई गई थी। सहारनपुर, शामली, दिल्ली रूट पर तो ट्रेन चलाई ही नहीं जा रही है। शामली से स्पेशल ट्रेन रविवार की सुबह को साढ़े आठ बजे रवाना हुई। सवा नौ बजे बड़ौत और साढ़े नौ बजे इस ट्रेन को बागपत पहुंचना था।

शामली की अगर बात करें तो यहां से एक भी नीट अभ्यर्थी ट्रेन में सवार नहीं हुआ। यही आलम बड़ौत और बागपत का भी रहा। यानि शामली से बड़ौत, बागपत तक ट्रेन में एक भी अभ्यर्थी या यात्री नहीं था और ट्रेन खाली ही गई थी। यदि इस ट्रेन के बारे में दो दिन पहले से अखबारों और सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार हुआ होता तो सैंकड़ों अभ्यर्थी इस स्पेशल ट्रेन का लाभ ले सकते थे। हालांकि स्थानीय रेलवे अधिकारी अखबार में सूचना प्रकाशन की बात कर रहे हैं लेकिन यह सूचना परीक्षा के दिन ही प्रकाशित हुई। यदि एक दिन पहले भी होती तब भीअभ्यर्थी को जानकारी हो जाती।

बड़ौत-बागपत से नहीं हुआ कोई टिकट

स्पेशल ट्रेन के संचालन का आदेश हमारे पास शनिवार की शाम को ही पहुंचा था। जिसके बाद हमने न्यूज पेपर में इसकी सूचना प्रकाशित करा दी थी। शामली, बड़ौत व बागपत से एक भी टिकट की बिक्री नहीं होना दर्शाता है कि कोई नीट अभ्यर्थी इस ट्रेन में सवार नहीं हो सका।
-सुधीर शर्मा, स्टेशन अधीक्षक, शामली

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img