- कोरोना के चलते मंदिरों में श्रद्धालुओं रही सीमित संख्या
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: मां भगवती के नौ स्वरूप के रूप में मनाये जाने चैत्र नवरात्रों के प्रथम दिन देवी मंदिरों में कोरोना का असर दिखा। कई मंदिरों में काफी कम श्रद्धालु दिखे।
मंगलवार से शुरू हुए चैत्र नवरात्रों के पहले दिन देवी मंदिरों में भले ही श्रद्धालुओं की संख्या कम रही लेकिन बाज़ारों में पूजा का समान खरीददारों की भीड़ काफी रही।
कोरोना काल के चलते जहां बाजारों में खरीदारी को लेकर भीड़ दिखाई दी। अधिकतर लोगों ने अपने घरों में रहकर मां भगवती की पूजा अर्चना कर आराधना की। मां भगवती के चैत्रीय नवरात्रें प्रारंभ होने पर नवरात्रों के प्रारंभ होते ही देवी मंदिर दुल्हन की तरह सज गए और घरों में मां भगवती की चौकी सजाकर उन्हें विराजमान किया गया। नौ दिन मां भगवती के अलग-अलग रूपों की अराधना होगी।
प्रथम दिन मां दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा अर्चना की गई। पर्वतराज हिमायल के यहां पुत्री रूप में उत्पन्न होने के कारण इनका नाम शैलपुत्री पड़ा। नवरात्र पूजन में प्रथम दिन इन्ही की पूजा और उपासना की जाती है। कोरोना काल के चलते मंदिरों में श्रद्धालुओं की कम भीड़ देखने को मिली जहां लोगों ने अपने घरों में रहकर मां भगवती की पूजा अर्चना कर अराधना की।
ग्राम सभाचंदपुर भरैका में चैत्र नवरात्रों के शुभारंभ पर गांव में पूजा अर्चना शुरू हो गई। दुर्गा मां की पूजा के साथ-साथ घरों में माता की चौकी सजाई गई। घरों में धूप व दीप जलाकर मां भगवती की अराधना की गई। इसके अलावा ग्राम नसीरपुर मिठारी, मेमन सादात, हर्मिदपुर माखन, पैमार खानपुर, गुनियापुर, अमाननगर आदि में भी चैत्र नवरात्रों के शुभारंभ पर मां भगवती की विशेष पूजा अर्चना की गई।

