Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

दिल्ली पुलिस के सिपाही की बहू बनी पीसीएस

  • पीसीएस परीक्षा में चयन होने के बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पद पर नियुक्ति मिली
  • गांव में लौटने पर ग्रामीणों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: जोनमानाा की बहू पूनम ने यूपीपीसीएस परीक्षा पास कर गांव का नाम रोशन कर दिया। परीक्षा पास करने पर उनकी नियुक्ति खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पद पर हुई है। वापस लौटने पर ग्रामीणों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया।

जोनमानाा निवासी पंकज दिल्ली पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है। उनकी पत्नी पूनम केन्द्रीय विद्यालय गाजियाबाद में शिक्षक के पद पर कार्यरत है।

नौकरी करते हुए पूनम ने यूपीपीसीएस की परीक्षा की तैयारी की। हाल ही में यूपीपीसीएस परीक्षा 2018 का परिणाम घोषित किया गया। पूनम ने पीसीएस परीक्षा पास कर गांव का नाम रोशन किया।

पीसीएस परीक्षा पास करने के बाद उनका चयन खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पद पर हुआ है। रविवार को पूनम अपनी ससुराल जोनमाना गांव में लौटी। जिनका ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया और उन्हें ग्रामीणों ने बधाई दी। बधाई देने के लिए लोगों का तांता लगा रहा।

इस अवसर पर पूनम ने कहा कि टारगेट बनाकर पढ़ाई करनी चाहिए। एक दिन टारगेट जरूर पूरा होता है। जब उद्देश्य पूरा हो जाता है तो उसके पूरे होने पर अपार खुशी मिलती है। पूनम की उपलब्धि से उनके ससुरालियां में खुशी की लहर है। इस अवसर पर मिठाई बांटी गई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img