Wednesday, June 10, 2026
- Advertisement -

जुमे की नमाज में उड़ी गाइडलाइन की धज्जियां

  • इम्लियान मस्जिद में नमाजियों के फोटो खींचने पर हंगामा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सरकार व जिला प्रशासन लाख कोशिशें कर रहा है। लेकिन इसके बावजूद सरकार की गाइडलाइन का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। यही नहीं थाना पुलिस भी प्रतिदिन गली-गली घूमकर एलाउंस कर रही है और लोगों को सरकार की गाइडलाइन का पूरा पालन करने की अपील कर रही है।

इसके बावजूद शुक्रवार को हापुड़ रोड स्थित इम्लियान मस्जिद में प्रशासन की गाइडलाइन की खुली धज्जियां उडाई गई। मस्जिद में जुमे की नमाज अदा करने के लिए लोगों की जुट रही भीड़ का मीडियाकर्मियों ने फोटो किया तो उनके साथ बदसलूकी कर दी गई। जिसके बाद वहां हंगामा हो गया, मामले की जानकारी मिलते ही सीओ कोतवाली समेत तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामला शांत कराया।

कोरोना संक्रमण इस वक्त जिले में अपने पूरे पैर पसार चुका है और प्रतिदिन कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। लगातार बढ़ रही कोरोना संक्रमितों संख्या को लेकर जिला प्रशासन पूरी सतर्कता से कदम उठा रहा है और थाना पुलिस भी मुख्य बाजारों व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में गश्त कर लोगों को मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए जागरूक कर रही है।

इसके साथ प्रशासन ने बिना मास्क लगाने वालों का 1000 रुपये का चालान काटने के भी आदेश जारी किए है। ताकि लोगों में अपने घरों से बाहर निकलने के लिए मास्क जरुरी हो जाए। यही नहीं जिला प्रशासन ने मस्जिदों में नमाज अदा करने व मंदिरों में पूजा करने के लिए भी एक साथ पांच लोगों की अनुमति दी है। ताकि एक जगह पर ज्यादा भीड़ जमा न हो सकें।

वहीं जुमे की नमाज को लेकर एडीजी राजीव सब्बरवाल, आईजी प्रवीण कुमार व एसएसपी अजय साहनी ने शहर के संवेदनशील क्षेत्रों समेत आबूलेन व अन्य मुख्य बाजारों का दौरा किया। इसी बीच हापुड़ रोड स्थित इम्लियान मस्जिद में जुमे की नमाज अदा करने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी मिलने पर कुछ मीडियाकर्मी वहां पहुंचे तो उन्होंने मस्जिद के बाहर खड़े नमाजियों की फोटों खींचने का प्रयास किया।

मीडिया कर्मियों के फोटो खींचते ही मस्जिद के बाहर खड़े लोग गुस्सा गए और उनके साथ अभ्रदता करने के लिए। जिसको लेकर वहां माहौल गर्म हो गया। मामले की जानकारी होते ही सीओ कोतवाली अरविंद चौरासिया समेत लिसाड़ी गेट, कोतवाली व सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामला शांत कराया।

एएसपी सदर समेत अन्य थाना पुलिस ने निकाला पैदल मार्च

सरकार की गाइड लाइन का सख्ती से पालन कराने के लिए शहर पुलिस लगातार अभियान चला रही है। ताकि कोरोना संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सकें। जिसके चलते एएसपी सदर सूरज राय ने सदर पुलिस के साथ क्षेत्र के मुख्य बाजारों में पैदल मार्च किया निकाला और बिना मास्क लगाने वाले लोगों के चालान कटवाएं। वहीं थाना लिसाड़ी गेट पुलिस समेत अन्य थाना पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र में एलाउंस कर लोगों को नाइट कर्फ्यू का पालन करने और दिन में सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क का इस्तेमाल करने की अपील की

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather Update: एनसीआर में तेज आंधी-बारिश के आसार, चेतावनी जारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में...

Share Market: वैश्विक तनावों के बीच चमका भारतीय बाजार, सेंसेक्स 361 अंक उछला

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव फिर...

PM Modi के 12 वर्ष पूरे, राष्ट्रपति मुर्मू ने बताया लोकतंत्र में विश्वास और विकास का प्रतीक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...

Sports News: अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भारतीय टीम को बड़ा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन...

Sushmita Dev Resigns: तृणमूल को बड़ा झटका, राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर...
spot_imgspot_img