Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

कोरोना संक्रमण ख़त्म करने के लिए वैक्सीन लगवाना जरूरी: मदन कौशिक 

  • सभी को अपनी बारी आने पर वैक्सीन लगवानी चाहिए  
  • वैक्सीन लगवाने में कोई नुकसान नहीं है  

जनवाणी ब्यूरो

हरिद्वार: उत्तराखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नगर विधायक मदन कौशिक ने कोरोना वैक्सिनेशन की पहली डोस लगवाई। मदन कौशिक ने लोगों को बिना किसी भ्रम के वैक्सीनेशन करवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि वैक्सीन लगवाने में कोई नुकसान नहीं है।

कोरोना को जड़ से समाप्त करने के लिए सभी को वैक्सीन लगवाना चाहिए। कौशिक ने कहा की कोरोना महामारी फिर से पैर पसारने लगी है इसलिए अधिक से अधिक लोगों को कोरोना रोधी वैक्सीन लगाने के लिए सभी जागरूक करें। इस दौरान उन्होंने वैक्सीन लगवाने पहुंचे बुजुर्गों का हालचाल भी जाना और सभी को वैक्सीन लगवाने के लिए धन्यवाद किया और शुभकामनाएं भी दी।

29 15
वैक्सीन लगवाने पहुंचे लोगों का हालचाल जानते मदन कौशिक।

मदन कौशिक ने कहा कि सभी को अपनी बारी आने पर वैक्सीन लगवानी चाहिए। कोरोना संक्रमण समाप्त करने के लिए यह बहुत जरूरी है। जल्द ही युवाओं को भी वैक्सीन लगाई जाएगी। घर के बुजुर्गों का यह दायित्व है कि पहले वे स्वयं वैक्सीन लगाएं तथा घर के सभी सदस्यों को इसके लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर भाजपा नेता किशन बजाज, दीपक टंडन आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img