- दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के किशनपुर बराल गांव में हुआ हादसा
जनवाणी संवाददाता |
बड़ौत: रमाला थाना क्षेत्र के दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के किशनपुर बराल गांव में खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। बाद में पिता की मौत हो गई। सात साल का पुत्र गंभीर रूप से घायल होने पर अस्पताल मै भर्ती कराया।
किशनपुर बराल गांव निवासी मनोज पुत्र जयपाल शर्मा अपने सात साल के पुत्र को लेकर किसी कार्य से दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जा रहा था। गांव में ही हाईवे के निकट खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से मनोज ने टक्कर मार दी। इस टक्कर से दोनों लहूलुहान होकर गिर गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।
चिकित्सकों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। जब भी उसके साथ साल के बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया उसकी भी हालत नाजुक बनी हुई है। यहां विदित है कि मनोज की मां की तीन दिन पहले ही बीमारी के चलते मौत हो गई थी। वह घर से कोई काम करने को कह कर गया था। मनोज की मौत को लेकर गांव में सन्नाटा पसरा हुआ। गांव में शोक की लहर बनी हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

