Thursday, February 12, 2026
- Advertisement -

गेहूं क्रय केंद्रों पर तौल की बेहद धीमी है रफ्तार

जनवाणी संवाददाता |

साढौली कदीम: गेहूं क्रय केंद्रों पर तौल की धीमी रफ्तार से किसान परेशान हैं। क्रय केन्द्रों पर किसान गेंहू तौल कराने के लिए लगातार चक्कर काट रहे हैं लेकिन विभागीय कर्मी विभिन्न औपचारिकता एवं गेंहू मानको के अनुसार न होना बताकर किसानों को टरका रहे हैं।

विकास खंड साढौली कदीम के अन्तर्गत सरकार ने किसानों के गेहूं क्रय किये जाने के लिए साढौली कदीम, कादरपुर, हरिपुर, गन्देवड व कांसेपुर आदि पांच गेंहू क्रय केन्द्रों को संचालित किया गया है सभी क्रय केन्द्रो को एक अप्रैल से क्षेत्र के किसानों की गेंहू तौल करने के आदेश केवल कागजी दिखाई दे रहे है।

क्रय केन्द्र संचालन के बाइस दिन बीतने के बाउजूद भी गन्देवड क्रय केन्द्र पर अभी कोई तौल शुरू नहीं हो पाया है। किसानों का कहना कि क्रय केन्द्र प्रभारी केन्द्र पर कभी नही मिल पाती अनुज नामक प्राइवेट कर्मी ही केन्द्र पर मिलता है। वह अधिकतर सेम्पल देख किसानों के गेंहू को मानकों के अनुसार न होना बताकर तौल करने से देता है। या तौल कराने के बाबत अवैध धनराशि की मांग करता है।

प्राइवेट कर्मी अनुज कहता है कि गेंहू तौल के अलावा उसे केन्द्र का सारा काम करना पडता है।इसलिए क्रय केन्द्र पर तौल करना संभव नही है। बुद्धवार शाम तक कांसेपुर क्रय केन्द्र पर 265 कुन्तल, कादरपुर में 707 कुन्तल, हरिपुर मे 748 कुन्तल व साढौली कदीम में 120 कुन्तल गेहू का तौल हो पाया है।

जबकि किसान विजय कुमार, नरेन्द्र कुमार, ब्रिजेश , योगेन्द्र सिंह, अवनीश कुमार , नितिन सिंह, राजबीर सिंह, राकेश कुमार, राजेश, मुकरर्म, अफजाल , माजिद, हाजी युसूफ आदि का कहना है कि वह लम्बे समय से अपनी गेंहू तौल कराने को क्रय केन्द्रो के चक्कर काट रहे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Air India: एअर इंडिया हादसा, इटली मीडिया ने पायलट पर लगाया गंभीर आरोप

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एअर इंडिया के विमान हादसे...

World News: व्हाट्सएप-यूट्यूब पर रूस की बड़ी कार्रवाई, यूजर्स को लगा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रूस में कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय...
spot_imgspot_img