Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

निर्माणाधीन छत गिरी, महिला की मौत

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सदर थानांतर्गत रजबन बाजार में जर्जर मकान की छत गिरने से हड़कंप मच गया। छत के मलबे में परिवार के पांच लोग दब गए। आनन-फानन में इलाके के लोगों ने मलबा हटाकर दबे हुए लोगों को निकाला।

जिसमें से एक महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। साथ ही महिला के पति की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है। जिसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है ।

घटना थाना सदर बाजार क्षेत्र के रजवन इलाके की है। जहां हारुन का परिवार एक बेहद जर्जर मकान में रह रहा था। मकान काफी पुराना बताया जा रहा है।

दोपहर के वक्त जब घर के सभी सदस्य मौजूद थे। तभी इस मकान की छत अचानक भरभरा कर गिर गई। छत गिरने से हाहाकार मच गया। घर के अंदर लोगों की चीख पुकार सुनकर आसपास के काफी लोग एकत्र हो गए और मलबे को हटाने का प्रयास करने लगे।

मलबे में मिट्टी और ईंट ज्यादा होने के कारण काफी देर तक धूल का गुबार बना रहा जिससे वहां मौजूद लोगों को पीछे हटने के लिये मजबूर होना पड़ा।

हारुन के जानकार लोगों ने बताया कि हारुन के परिवार में हारुन उसकी पत्नी रुखसाना और आयशा समेत पांच लोग मौजूद थे। दो बच्चे सीढ़ी पर बैठे होने के कारण बच गये।

23 4 e1600055467134
मृतक रुखसाना

दो मंजिले मकान के ऊपरी हिस्से की छत गिरने से हुए हादसे में सिर में गंभीर रुप से चोट लगने के कारण रुखसाना की मौके पर मौत हो गई जबकि हारुन को गंभीर हालत में मुस्कान अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

एसओ सदर विजय गुप्ता ने बताया कि शाम चार बजे के करीब हुए हादसे में काफी तेजी से बचाव कार्य किया गया और पुलिसकर्मियों ने खुद ईंटें हटाकर तीनों लोगों को बाहर निकाला था। इससे पहले छत गिरने की सूचना पर पुलिस, अग्निशमन विभाग और कैंट बोर्ड की टीम मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे तक चले बचाव अभियान में घायलों को निकाला गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Rajasthan News: अजमेर में स्लीपर बस पलटी, चालक की मौत, 20 से अधिक यात्री घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अजमेर के आदर्श नगर थाना...

Ind vs Eng: टी20 फाइनल में भारत की धमाकेदार जीत, बॉलीवुड सितारों ने की तारीफ

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...
spot_imgspot_img