Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

राधा-कृष्ण मूर्तियों की स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा की गई

  • अपने जीवन में अनुशासन को अपनाना चाहिए

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: नगर के आदर्श नगर स्थित गली नंबर 6 में स्थित मंदिर में राधा कृष्ण की मूर्तियों की स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा की गई। गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक डॉ दीपक कुमार ने गायत्री यज्ञ के दिव्य वातावरण में प्राण प्रतिष्ठा कराई।

शनिवार को डॉ दीपक ने प्राण प्रतिष्ठा के दौरान मूर्तियों दश स्नान करा कर उनकी प्राण प्रतिष्ठा की गयी। दश स्नान मिट्टी,गोत्रय, गोमूत्र दुग्ध, दही,हल्दी, कुशा, मधु, गंगाजल आदि से प्रतिमा को स्नान कराया। इसके पश्चात सभी प्रतिमाओं का पूजन करा कर सभी मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गयी।

इस मौके पर डॉ दीपक कुमार ने सभी भक्तों से कहा कि कोविड-19 के प्रति हम सबको सचेत रहना चाहिए और शासन की गाइडलाइन का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ईश्वर को सर्वव्यापी न्यायकारी मानकर ईश्वर में आस्था रखें और अपने जीवन में अनुशासन को उतारें।

उन्होंने कहा कि शरीर को भगवान का मंदिर समझकर संयम और सात्विक आहार, बिहार, योग, प्राणायाम द्वारा शरीर की रक्षा करने के लिए सद साहित्य का अध्ययन करना चाहिए। इस मौके पर सीमा गुप्ता, नेहा गुप्ता ने मुख्य पूजा करायी। अजय गुप्ता ने दीप प्रज्वलित किया। कार्यक्रम में सरला शर्मा, कामेश शर्मा, अंकुर, हरि ओम, कमला सुमन, कविता आदि शामिल रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img