Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

रंजिश कारणों किसी अज्ञात ने आठ बीघा गेंहू में लगाई आग

  • पीडित ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की

जनवाणी संवाददाता |

अफजलगढ़: थाना क्षेत्र के एक गांव में रंजिश कारणों से लगी आग में आठ बीघा गेहूं की फसल को जलाकर राख कर डाला। भीषण आग के कारणों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। पीड़ित किसान ने तहसील प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

ग्रीष्म ऋतु के शुरू होते ही गेहूं की फसल पककर तैयार हो चुके थी रंजिशन किसी अज्ञात व्यक्ति ने गेहूं की फसल को जलाकर राख कर डाला है। गुरूवार की देर रात्रि में अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सलावतनगर निवासी शानू के खेत पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने रंजिशन गेहूं में आग लगा दी। आग लगने के कारण करीब आठ बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो चुकी है।

आग के विकराल तांडव के आगे ग्रामीणों की एक ना चली। सूचना मिलने के उपरांत भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर नहीं पहुंच सकी। किसान के गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। गेहूं की फसल में आग लगने की सूचना पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आग को बुझाने का प्रयास करने लगे।

काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों द्वारा गेहूं की फसल को आग के बढ़ते हुए विकराल रूप से बचाया नहीं जा सका। सूचना मिलने के बाद ही फायर ब्रिगेड के मौके पर ना पहुंचने के कारण किसानों में अग्निशमन दल के प्रति रोष व्याप्त है। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि घटना की सूचना राजस्व विभाग की टीम को भी दे दी गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img