- कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा
जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: केन्द्र की मोदी सरकार व सूबे के मुखिया योगी आदित्य नाथ की जन विरोधी नीतियों को बेनकाब करने के लिए विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आहवान पर कार्यर्ताओं ने प्रदर्शन कर ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
इस दौरान प्रदर्शकारी सपा कार्यर्ताओं की पुलिस से तीखी झडपें भी हुई। मंगल को सपा के पूर्व घोषित कार्यक्रम को लेकर सवेरे से ही कलेक्ट्रेट पर पुलिस बल तैनात किया गया था। महावी चौक स्थित पार्टी कार्यालय से कार्यकताओं को रवाना करते हुए जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि आज बेरोजगारी व अर्थ व्यवस्था के चलते युवा आत्महत्या को मजबूर है। सपा खामोश नहीं बैठेगी।

यहां प्रदर्शन करते हुए पहुंचे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो वह पुलिस से उलझ गए। कार्यकताओं ने तीखी झडप के बाद कार्यर्ताओं ने कहा कि आज देश का किसान बेहाल है। जिला मीडिया प्रभारी व वरिष्ठ युवा नेता साजिद हसन व महानगराध्यक्ष अलीम सिद्दीकी ने कहा कि महंगाई के साथ आज युवाओं को निजीकरण नीति बेरोजगार कर रही है। सरकार की निजीकरण व आरक्षण नीति को लेकर सपाई सडको पर आकर जनविरोधी नीति को बेनकाब करने का काम कर रहे हैं।

