Thursday, May 7, 2026
- Advertisement -

पुलिस की सख्ती: बेवजह घूम रहे वाहन सीज, काटे चालान

  • एसडीएम-सीओ ने पुलिस के साथ चलाया चेकिंग अभियान

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: लॉकडाउन कर्फ्यू में बेवजह घूमने वाले लोगों को चिह्नित करने के लिए चलाए गए अभियान के तहत पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कई वाहनों के चालान काटे और बिना मास्क के मिलने वालों की तो खूब खबर ली। वहीं लॉकडाउन का लोगों को अधिक असर नहीं नजर आ रहा। सुबह पांच घंटे की छूट में लोगों की भीड़ कोरोना संक्रमण को बढ़ावा देने वाली साबित हो सकती है।

10 मई की सुबह सात बजे तक लगाए गए लॉकडाउन कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराने के लिए डीएम जसजीत कौर व एसपी सुकीर्ति माधव के निर्देश पर एसडीएम संदीप कुमार व सीओ प्रदीप सिंह ने पुलिस बल के साथ शहर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने फव्वारा चौक, कैराना रोड, वर्मा मार्किट, शिव चौक, धीमानपुरा फाटक, गुरुद्वारा आदि स्थानों पर सख्ती के साथ लॉकडाउन का पालन कराये जाने के लिए चेकिंग कराई।

पुलिस ने लॉकडाउन उल्लंघन में एक दर्जन से अधिक वाहनों को सीज कर दिया, जबकि दर्जनों बाइक सवारों के चालान काटे। चेकिंग के दौरान कई लोग बिना किसी कारण के सड़क पर घूमते हुए मिले तो पुलिस ने उन्हें दंड़ित किया और घरों में रहने की हिदायत दी।

फव्वारा चौक पर फार्चुनर सवार एक युवती व दो महिलाएं मुजफ्फरनगर से केवल घूमने शामली की तरफ आई थी और पुलिस को कोई संतोषजनक जवाब नहीं देने पर पुलिस ने गाडी सीज करने की चेतावनी दी। महिलाओं व युवती के आग्रह पर उन्हें छोड़ा गया। दुकानों के बाहर बेवजह बैठे लोगों को भी पुलिस ने दौड़ा दिया। वहीं पुलिस से दुर्व्यवहार पर दो युवकों को हिरासत में लिया गया है।

26 5

शामली। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने लॉकडाउन में सवेरे 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक फल, सब्जी, दूध, किरयाना और पेस्टीसाइड की दुकानें खोलने की छूट दी है। लेकिन इसके बावजूद भी जनरल स्टोर, बर्तन, कपडा, जूते, मिठाई आदि की दुकानें भी खोली जा रही है।

शहर के कबाडी बाजार, नया बाजार, गांधी चौक, बड़ा बाजार के अलावा नेहरू मार्किट, रेलवे रोड और दिल्ली रोड स्थित दुकानदार दुकानें खोल रहे है। यें दुकानदार ग्राहकों को अंदर लेकर बाहर से शटर बंद कर बिक्री कर रहे हैं। वहीं किराना व अन्य दुकानों पर सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हो रहा है। सुबह पांच घंटे की यह भीड़ कोरोना संक्रमण को बढ़ावा दे रही है।

गांवों में चलाया जा सैनेटाइजेशन और सफाई अभियान

जिलाधिकारी जसजीत कौर के निर्देश पर जनपद के समस्त 292 राजस्व ग्रामों में सार्वजनिक स्थलों यथा-बाजार क्षेत्रों, मंदिरों, मस्जिदों, आवासीय कॉलोनियों, अस्पतालों और क्लीनिकों एवं उनके आस-पास के क्षेत्रों में अंदर और बाहर प्रतिदिन विशेष साफ-सफाई एवं सेनेटाइजेशन कराया जा रहा हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक शर्मा ने बताया कि समस्त हॉट स्पाट क्षे़त्रों को भी नियमित रूप से सेनेटाइज कराया जा रहा हैं।

डीपीआरओ ने यह भी कहा कि 230 ग्राम पंचायतों में गठित निगरानी समितियों एवं 170 नगरीय क्षेत्र में गठित निगरानी समितियों के माध्यम से जागरुकता एवं पीड़ित व्यक्तियों के चिह्नांकन की कार्रवाई की जा रही है। जो भी लोग बाहर से आ रहे है, उनको होम क्वारंटाइन कराया जा रहा है। ग्रामीण अंचलों में स्थित मंदिरों एवं मस्जिदों से आवश्यक प्रचार-प्रसार के माध्यम से कोरोना संक्रमण से बचाव का आडियो निरंतर प्रसारित कराया जा रहा हैं, जिससे ग्रामीणों में कोरोना से बचाव को जागरुकता पैदा की जा सके।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: देवबंद में मुख्यमंत्री योगी का स्वागत, जनसभा स्थल पर जुटी भारी भीड़

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देवबंद आगमन...
spot_imgspot_img