Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

आर्चर की कोहनी की चोट फिर उभरी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में खेलना संदिग्ध है क्योंकि केंट के खिलाफ ससेक्स की ओर से काउंटी चैंपियनशिप मुकाबले में खेलते हुए उनकी कोहनी की पुरानी चोट फिर उभर आई।

छब्बीस साल का यह तेज गेंदबाज अतीत में भी कोहनी की चोट से परेशान रहा है जिसके कारण वह भारत के खिलाफ दो टेस्ट और फिर फिलहाल निलंबित इंडियन प्रीमियर लीग में नहीं खेल पाए। इसके अलावा वह 2020 की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी नहीं खेल पाए थे।

चोट के बाद वापसी करते हुए ससेक्स की ओर से अपना पहला प्रतिस्पर्धी मुकाबला खेल रहे आर्चर ने पहली पारी में 29 रन देकर दो विकेट चटकाए। यह तेज गेंदबाज हालांकि दूसरी पारी में सिर्फ पांच ओवर ही फेंक सका और उन्होंने कोहनी में सूजन की शिकायत की। ससेक्स के मुख्य कोच इयान सालिस्बरी ने संवाददाताओं से कहा कि अगर आप आज के दिन को देखें तो वह कल गेंदबाजी नहीं कर पाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img