जनवाणी संवाददाता |
कांधला/शामली: किशोरी के साथ दरिंदगी के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं नाबालिग से कुकर्म के आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
कांधला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग लड़की शनिवार की देर शाम को किशोरी अपने पड़ोस में ही लगे सरकारी हैंडपंप पर पानी भरने गई थी।
लड़की के भाई का आरोप था कि हैंडपंप के पास पहले से ही खड़े गांव निवासी हासरीन ने अपने दोस्त शोयब, रहीस व शमीम के साथ मिलकर किशोरी को दबोच लिया और पड़ोस के ही एक मकान में ले गए। हासरीन ने किशोरी के साथ दरिंदगी की थी।
मामले में पीड़ित किशोरी के परिजनों ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने पीड़िता के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया था।
मामले में पुलिस ने कार्रवाइ्र करते हुए जसाला बस स्टैंड के समीप से हासरीन पुत्र दिलशाद व शोएब पुत्र इस्लाम निवासीगण खंद्रावली को गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी रोजंत त्यागी का कहना है कि मामले में तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया था। फरार दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

