- अब 1514 हुए कोरोना एक्टिव पॉजिटिव केस
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: जनपद में कोरोना संक्रमण की चपेट में आने वाले मरीज तेजी से रिकवर हो रहे हैं। सोमवार को जनपद में 405 मरीजों के रिकवर होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि जनपद में 120 नये कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिसके बाद जनपद में कोरोना एक्टिव पॉजिटिव केसों की संख्या 1514 हो गई है।
काफी दिनों से जनपद में कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या निरंतर बढ़ रही थी, लेकिन अब जनपद में संक्रमित मरीजों के रिकवरी में तेजी आई है। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि सोमवार को जनपद में 120 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव प्राप्त हुई है।
जबकि 405 मरीजों के रिकवर होने पर उन्हें डिस्चार्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद में कोरोना एक्टिव पॉजिटिव केसों की संख्या 1514 हो गई है। डीएम ने कहा कि जहां नये पॉजिटिव मिले है वहां पर कोरोना प्रोटोकाल के अंतर्गत आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने नागरिकों से प्रशासन द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन करने, नियमित फेस मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की। डीएम ने अर्हता रखने वाले सभी लोगों से कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन कराने का आह्वान किया।
एल-2 में आॅक्सीजन पर है 71 मरीज
सीएमओ डा. संजय अग्रवाल ने कहा कि जनपद में कुल 1514 केस एक्टिव है, जिसमें 1427 होमआइसोलेशन में तथा 75 मरीज एल-2 चिकित्सालय में भर्ती है। जिनमें से 71 मरीज आॅक्सीजन पर है। प्रतिदिन डॉक्टरों की टीम निरंतर विजिट में रहती हैं। होम आइसोलेट रह रहे व्यक्तियों से कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन कराया जा रहा है। जिला मुख्यालय पर स्थापित एकीकृत कॉविड कमांड कंट्रोल सेंटर 01398-270203 प्रतिदिन दिन में दो बार मरीजों के परिवारजनों को उनकी सेहत के बारे में भी जानकारी दी जाती है।
होम आसोलेशन मरीजों को भी उपलब्ध हो सकेगी आॅक्सीजन
अवनीश कुमार अवस्थी अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन के पत्र के द्वारा होम आइसोलेशन के मरीजों को आॅक्सीजन की व्यवस्था सुलभ कराने हेतु निर्धारित किए गए सेंटर्स की सूचना के संबंध में जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कहा कि होम आइसोलेशन मरीजों को आॅक्सीजन की सुविधा के लिए जनपद में औद्योगिक आस्थान कंडेला पुलिस चौकी के पास तीर्थंकर गैस एजेंसी को नामित किया गया है। उन्होंने कहा कि नायब तहसीलदार कैराना प्रशांत अवस्थी मोबाइल नंबर 7758044429 को होम आइसोलेनशन मरीजों को आॅक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

