जनवाणी ब्यूरो |
सहारनपुर: नगर निगम ने महानगर के प्रमुख बाजारों, मार्गो व कॉलोनियों के अलावा निगम में शामिल गांवों में भी सैनेटाइजेशन अभियान चलाया। मंगलवार को वार्ड 13 के चकहरेटी के अलावा रोस्टर के मुताबिक महानगर के अन्य वार्डो में भी सैनेटाइजेशन कराया गया।
इसके अतिरिक्त सरकारी कार्यालय व सार्वजनिक तिराहों और चैराहों को तथा प्रवर्तनदल द्वारा अनेक वार्डो में निगरानी समितियों को साथ लेकर कंटेनमेंट जोन में सैनेटाइजेशन कराया गया। चूना-मेलाथियान आदि का छिड़काव भी महानगर में किया गया।
नगरायुक्त के निर्देश पर महानगर के सात वार्डो में रोस्टर के अनुसार सैनेटाइजेशन अभियान चलाया गया। इसी के तहत निगम क्षेत्र में शामिल गांवों में सैनेटाइजेशन की एक नये सिरे से शुरूआत की गयी।
मंगलवार को सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम ने वार्ड 13 चकहरेटी में स्वयं अपनी देख रेख में चूना व मेलाथयान का छिड़काव तथा सैनेटाइजेशन कराया। इस दौरान अंबेडकर भवन, स्कूल व अन्य भवनों सहित सार्वजनिक क्षेत्रों में सैनेटाइजेशन किया गया।
मनोनीत पार्षद उमेश शर्मा भी इस दौरान मौजूद रहे। वार्ड 59 मटियामहल में भी सहायक नगरायुक्त ने सफाई, चूना व मेलाथियान छिड़काव का जायजा लिया और अपनी देख रेख में आर्य कन्या इंटर कॉलेज सहित पूरे वार्ड में सैनेटाइजेशन कराया।
पार्षद प्रतिनिधि नदीम अंसारी भी मौजूद रहे। प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बी एस नेगी ने अनेक वार्डो में अपनी देख रेख में कंटेनमेंट जोन के हॉट स्पॉट क्षेत्रों को सैनेटाइज कराया तथा कोरोना संक्रमित परिवारों से वार्ता कर उन्हें कोराना नियमों का पालन करने के लिए र्प्रेरित किया।
वार्ड 19 ब्रजेश नगर में उन्होंने निगरानी समिति सदस्यों आशा कार्यकत्री कौशल व आंगनवाडी कार्यकत्री बबीता तथा सफाई नायक सोमपाल आदि के साथ बैठक कर उन्हें शासन के नये दिशा निदेर्शों से अवगत कराया। इस दौरान पार्षद को जनसुविधा के लिए निगम की ओर से थर्मल स्कैनर, आॅक्सीमीटर, मास्क, सैनेटाइजर व गलब्स आदि दिए गए।

