Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

ब्लैक फंगस की दस्तक से बड़ागांव के एक व्यक्ति की मौत

  • प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था उपचार

जनवाणी संवाददाता |

फलावदा: कोरोना के साथ खतरनाक ढंग से फैल रही ब्लैक फंगस की बीमारी ने देहात में दस्तक दे दी है।इस बीमारी ने अमरोली बड़ागांव के एक व्यक्ति की जान ले ली। उपचार के दौरान अस्पताल में हुई मौत के बाद परिजनों ने मृतक के शव को गांव लाकर सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।

कोरोना संक्रमण के बाद खतरनाक तरीके ने फ़ैल रहे ब्लैक फंगस ने ग्रामीण क्षेत्र में भी पैर पसारने शुरू कर दिए।अमरोली उर्फ बड़ागांव में ब्लैक फंगस की जद में आए एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया गया है कि 4 दिन पूर्व बड़ा गांव के करीब 52 वर्षीय तकरीम उर्फ भूरा ब्लैक फंगस की चपेट में आ गए। उनकी आंखों में सूजन होने लगी।हालत खराब होने पर मरीज को मेरठ के लोकप्रिय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।

बताया गया है कि डाक्टरों द्वारा कराई गई जांच में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई।अस्पताल में उपचार के बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। आखिरकार मंगलवार को मरीज ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। परिजन शव को लेकर लौट गए तथा गांव में ही मृतक के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।

ब्लैक फंगस के संक्रमण से हुई इस मौत के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीण क्षेत्र में ब्लैक फंगस की एंट्री से ग्रामीणों के मस्तिष्क पर चिंता की लकीरें खिचने लगी हैं।


spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img