Monday, May 4, 2026
- Advertisement -

घर के बजाय सड़कों पर घूम रहे हैं कोरोना पॉजिटिव ?

  • घोर लापरवाही से फूट सकता है कोरोना बम
  • फलावदा में क्षेत्र में दो दर्जन एक्टिव केस

जनवाणी संवाददाता |

फलावदा: कोरोना संक्रमण का भयानक दौर देहात क्षेत्र में शुरू होने के बावजूद आवाम एहतियात बरतने को तैयार नहीं है।नाजुक हालात में होम आइसोलेशन में रहने के बजाय कई कोरोना पॉजिटिव सड़कों पर घूम कर मानव जीवन के लिए खतरा पैदा कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक फलावदा क्षेत्र में फिलहाल करीब 23 कोरोना पॉजिटिव केस एक्टिव हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में रहने की हिदायत दी गई है। गांव-गांव मौत से इलाके में दहशत का माहौल बढ़ता जा रहा है।

खास बात यह है कि गत दिवस ब्लैक फंगस से बड़ागांव निवासी एक व्यक्ति की मौत भी हुई है। संक्रमण जानलेवा साबित होने के बावजूद लोग बचाव को लेकर गंभीर नहीं हो रहे हैं।लापरवाही का आलम यह है कि पॉजिटिव होने के चलते होम आइसोलेशन में रखे गये कई लोग सड़कों पर घूम रहे हैं। जबकि बाजारों में भी बेवजह भीड़ निकल रही है।

नगर के सभी बाजार पाबंदी के बावजूद खुल रहे हैं।ऐसी स्थिति में संक्रमित लोगों के बाजार में घूमने से हालात भयावह होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ विपिन कुमार वार्ष्णेय का कहना है कि संक्रमित सड़कों पर दिखाई देने पर उनके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।

फलावदा क्षेत्र में एक्टिव कोरोना केस

कस्बे में एक परिवार के ही संदीप, सोनिया जीविका, विष्णु तथा दूसरे परिवार में रानी गर्ग, अंगत संक्रमित हैं।मंदवाडी में कुलदीप, खालिदपुर में अनुज, राजेश, वीरेंद्ररी, सुषमा, भूपेंद्र, नगला हरेरू में अनामिका, नगला यजदी में सुभाष चंद्र, नैडू में दीपचंद, बड़ा गांव में आदित्य, बातनोर में सीमा व टीटू, नागौरी में ओंकार के अलावा नगला काटर में गत दिवस मौत का शिकार हुए रोहतास के दो बच्चे संक्रमित हैं। मवाना ब्लाक के अंतर्गत फलावदा क्षेत्र में फिलहाल 23 केस एक्टिव चल रहे हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: जालौन में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, 4 घायल

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जालौन जनपद के कालपी कोतवाली क्षेत्र...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी का बड़ा बयान, मतगणना एजेंटों से अपील

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव...

Kerala Elections 2026: केरल में यूडीएफ को बढ़त, कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने जताई खुशी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: चुनाव आयोग के ताज़ा रुझानों...
spot_imgspot_img