जनवाणी संवाददाता |
फलावदा: खतरनाक ढंग से पैर पसार रहे ब्लैक फंगस से बड़ा गांव में एक व्यक्ति की मौत होने के बाद दूसरा मामला फलावदा में सामने आया है ? मरीज का मेडिकल में उपचार चल रहा है।
कोरोना महामारी के बाद फैलती जा रही खतरनाक बीमारी ब्लैक फंगस ने देहात में पैर पसारने शुरू कर दिए है।गत दिवस अमरोली और बड़ागांव में ब्लैक फंगस की चपेट में आए तकरीम उर्फ भूरा की उपचार के दौरान मौत होने के बाद दूसरा केस फलावदा से प्रकाश में आया है।
बताया गया है कि नगर पंचायत की एक पूर्व सभासद को ब्लैक फंगस ने अपनी चपेट में ले रखा है। फिलहाल उनका मेडिकल में इलाज चल रहा है। कस्बे में ब्लैक फंगस का यह पहला केस है।
हालांकि स्वास्थ्य विभाग मामले की जानकारी होने से इंकार कर रहा है।

