Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

स्कूल संचालकों ने सरकार से मांगी आर्थिक मदद

  • सपा विधायक चौ. नाहिद हसन को सौंपा ज्ञापन

जनवाणी ब्यूरो |

कैराना: उप्र मान्यता प्राप्त विद्यालय महासभा की कैराना ईकाई ने कैराना से सपा विधायक चौ. नाहिद हसन को एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के जरिए विद्यालय संचालकों ने कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन में विद्यालयों के बंद होने के कारण सरकार से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।

मंगलवार को उप्र मान्यता प्राप्त विद्यालय महासभा ईकाई कैराना के ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कुमार धीमान के नेतृत्व में क्षेत्र के स्कूल संचालक समाजवादी पार्टी के विधायक चौ. नाहिद हसन से उनके मोहल्ला आलदरमयान स्थित आवास पर मिले।

स्कूल संचालकों ने क्षेत्रीय विधायक ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण इस वर्ष मार्च माह से विद्यालय बंद चल रहे हैं। इसलिए विद्यालय छात्र-छात्राओं से शुल्क प्राप्त भी नहीं पा रहे हैं।

जिससे उनके सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। ज्ञापन में बताया कि गया 7 माह से लॉक डाउन के चलते स्कूल बंद होने से स्कूलों के बिजली बिल, चपरासी का वेतन और बिल्डिंग का किराया और रखरखाव के खर्च जारी हैं।

उप्र मान्यता प्राप्त विद्यालय महासभा ने सपा विधायक के जरिए प्रदेश सरकार से मांग की है कि नियमित रूप से विद्यालय खोलने की अनुमति प्रदान की जाए। साथ ही, सरकार से स्कूल संचालकों को आर्थिक मदद दिलाई जाए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img