Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए आर्य समाज मतलबपुर ने यज्ञ किया

जनवाणी ब्यूरो |

रूड़की: आर्य समाज मतलबपुर द्वारा रविवार को गांव का कोरोना से बचाव और सुख शांति के वैदिक मंत्रों के साथ यज्ञ किया गया। गांववासियो ने सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए यज्ञ में गो घृत और औषधीय सामग्री की आहुति दी।

भाजपा नेता संजय सैनी ने कहा कि वर्तमान पीढ़ी द्वारा सँस्कृति ओर सभ्यता भूलने से ही कोरोना वायरस जैसी बीमारीयां जन्म ले रही है।हमारे देश के ऋषिमुनि, पूर्वज नित्य हवन सन्ध्या किया करते थे जिससे वायुमण्डल शुद्ध होकर प्राणियों को शुद्ध आक्सीजन मिलती थी।

आज की पीढ़ी उन सब से जितना दूर जा रही है उतना ही वायुमण्डल दूषित होकर अनेको बीमारी जन्म ले रही है, यदि पुरानी पद्धति पर चले तो ऐसी बीमारियों से बचाव सम्भव है।

टिका राम सैनी ने कहा कि आर्य समाज हमेशा राष्ट्र उत्थान और राष्ट्र निर्माण में अग्रणी रहा है आर्य समाज मतलबपुर द्वारा यह अनोखी पहल वायुमण्डल को शुद्धिकरण लाभकारी सिद्ध होगी। हुकम सैनी ने यज्ञ की विशेषता का बखान किया और कहा कि वेद शास्त्रों में भी यज्ञ को हर प्राणी के लिये लाभकारी होने का वर्णन है।
सोमपाल आर्य द्वारा वैदिक मंत्रों उच्चारण किया गया।
यज्ञ में यज्ञमान जयदेव आर्य, श्रीमति सुमन, वीरेंद्र कुमार सैनी, श्रीमती रंजीता सैनी, पवन कुमार सैनी, प्रेम चंद्र सैनी शादीराम, ममनोज कुमार, पार्षद, डॉ. जयपाल सैनी, मुकेश धीमान प्रधान आर्य समाज मतलबपुर , भूपेंद्र आर्य, रामलाल प्रजापति, संजय सैनी, पूरण चंद्र सैनी, रमेश सैनी, बिजेंद्र धीमान , प्रेमचंद्र धीमान आदि लोग उपस्थित रहे।


spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img