Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

सात लाख की चरस के साथ तीन अंतरराष्ट्रीय तस्कर दबोचे

  • नेपाल से तस्करी कर दिल्ली, हरियाणा व पश्चिमी यूपी में करते थे सप्लाई

जनवाणी संवाददाता |

बुढ़ाना: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव द्वारा चलाए गए जीरो ड्रग्स अभियान के अन्तर्गत पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन अंतरराष्ट्रीय चरस तस्कर दबोच लिये।

तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से लांखो रूपये कीमत की भारी भारी मात्रा में चरस बरामद कर आरोपियों को जेल भेज दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव द्वारा चलाए गए जीरो ड्रग्स अभियान के अन्तर्गत थानाध्यक्ष कुशल पाल सिंह दुवारा टीम गठित कर गांजा डोडा पोस्त आदि नशीली सामग्री के चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग गस्त के दौरान क़स्बा इंचार्ज जयवीर सिंह, उपनिरीक्षक राकेश कुमार शर्मा, सिपाही प्रदीप कुमार, कुलवंत सिंह, रोहित चौहान दुवारा सफीपुर रोड पर सरकारी स्कूल के पास सोमवार को लगभग साढ़े नो बजे सग्दिग्ध परिस्तिथि में घूम रहे तीन यूवको को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनो यूवको के पास से भारी मात्र में चरस बरामद की।

एसपी देहात नेपाल सिंह प्रेस वार्ता में बताया की बरामद की गई चरस की कीमत लगभग सात लांख रूपये है। जहीर मियां पुत्र सत्तार मिया व साजन पुत्र शुरेश शर्मा निवासी गांव मीलपरसा थाना बलथर जनपद बेतिया बिहार तथा इस्लाम पुत्र मकसूद सफीपुर पट्टी बुढ़ाना को 20 किलो 500 ग्राम चरस के साथ दबोच लिया।

उक्त तस्कर नेपाल से नशीले पदार्थ की तस्करी कर दिल्ली, हरियाणा व पश्चिमी यूपी में सप्लाई करने का कार्य करते है। पुलिस ने इनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया।

पकडे गये शातिर शातिर नशे के सौदागर क्षेत्र में चरस आदि की सप्लाई करते हैं। तेनो का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। तीनो आरोपियों को सम्बंधित धाराओं में मुकद्दमा दर्ज़ कर जेल भेज दिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img