- जिले में कोरोना पॉजिटिवों की संख्या पहुंची 2466
- 1581 सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: जिले में 45 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिल गए। अब कुल कोरोना पॉजिटिवों की संख्या बढ़कर 2466 पहुंच गई। 1581 सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए।
मंगलवार को आई जांच रिपोट में 45 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले। इनमें फ्लैट नंबर चार नगर पालिका निवासी एक, खत्रियान निवासी एक, नियमताबाद निवासी एक, जामापुर निवासी एक, मुजाहिदपुर खेड़ा निवासी एक, जमालपुर महिपट स्योहारा निवासी एक, हीरावाली निवासी एक, पीएचसी कासमपुर गढ़ी निवासी एक, रेहड़ निवासी एक, किशोरपुर नजीबाबाद निवासी एक, जलीलपुर निवासी एक, कोडीपुरा निवासी एक, शाहपुर खेड़ी निवासी एक, गांधीनगर नूरपुर निवासी एक, धामपुर निवासी एक, अंबेडकरनगर कोतवाली निवासी एक, एचडीएफसी बैंक नहटौर निवासी एक, सुजातपुर टिकर निवासी एक, हरनंगला निवासी एक, सुनगढ़ निवासी एक, सराय रफी चांदपुर निवासी तीन, झालू चौकी निवासी एक, बिजनौर थाना निवासी एक, सरवन नगर निवासी एक, मौजमपुर जैतरा निवासी एक, शक्ति चौक निवासी एक, डा. वर्मा खातियान धामपुर निवासी एक, बडवान धामपुर निवासी एक, बुखारा बिजनौर निवासी एक, बिजनौर निवासी एक, महादेव काम्लेक्स निवासी एक, अफगानान निवासी एक, शुगर मिल स्योहारा निवासी एक, जमालपुर किरत निवासी एक, हिन्दू चौधरियान स्योहारा निवासी एक, हीरापुर गोकल निवासी एक, सीरवासुचंद निवासी तीन, कौशल्या बास्टा निवासी एक, सिविल लाइन टू बिजनौर निवासी तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले।
सीएमओ डा. विजय कुमार यादव मंगलवार को 45 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले।
नहटौर: नगर के ओबीसी बैंक व एचडीएफसी बैंक के प्रबंधकों व तीन कर्मचारियों को बुखार आने पर सीएचसी पर पंहुचे थे। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. गुरचरण ने बताया कि बुखार आने पर सभी की जांच एंटीजन कार्ड से की गई थी। इसमें पांच की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आयी। इसके बाद सभी को होम क्वारंटाइन कर दिया गया है। डा. गुरचरण ने बताया कि बुखार आने पर कोई भी दवाई बिना चिकित्सक के परामर्श के बिना न ले। अपनी जांच कराने के बाद ही दवाइयों का सेवन करें। इधर बैंक प्रशासन ने बैंकों को सेनिटाइज कराकर बन्द कर दिया है।
बिजनौर में अब तक मिले कोरोना पॉजिटिव 2466
- डिस्चार्ज 1912
- मौत 28
- एक्टिव केस 526
- आज मिले पॉजिटिव 45

