Sunday, May 24, 2026
- Advertisement -

तहसील मेरठ में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

  • अभियान चलाकर शहर की सफाई व्यवस्था दुरूस्त करें नगर निगम

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुये जिलाधिकारी के बालाजी ने कहा कि आमजन की समस्याओं का निस्तारण प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है।

इसलिए सभी अधिकारी व कर्मचारी आमजन की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर गुणवत्तापरक व समयबद्ध ढ़ग से करना सुनिश्चित करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में 45 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 2 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया तथा शेष के समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण के आदेश सम्बंधित अधिकारियों को दिये गये।

तहसील मेरठ में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी के बालाजी ने कहा कि आमजन की समस्याओं का निस्तारण मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में से एक है।

उन्होने कहा कि तहसील दिवस आमजन की षिकायतों को जानने व उसके निस्तारण के लिए एक अच्छा प्लेटफार्म है। उन्होने कहा कि शिकायतो के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर प्राप्त 45 शिकायतों में नगर निगम की सबसे अधिक शिकायतें प्राप्त हुयी, जिस पर जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियों को स्पष्ट आदेष दिये कि जनपद में अभियान चलाकर सफाई व्यवस्था को दुरूस्त किया जाये।

उन्होने कहा कि सफाई व्यवस्था दुरूस्त न रहने से व कूडे का ढेर जमा होने से बीमारियों का खतरा हो सकता है, जिससे आमजन को परेशानी हो सकती है जिसको बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

वहीं एक अन्य शिकायत में आदेश कुमार शर्मा पुत्र मंगू सिंह निवासी ग्राम बिजौली थाना खरखौदा द्वारा अपने भाई की कम्पनी में काम करते हुये देहांत की प्राथमिकी थाना भावनपुर द्वारा दर्ज न किये जाने की शिकायत की, जिस पर एसएचओ भावनपुर को तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त 45 शिकायतों में से 2 शिकायतो का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ईशा दुहन, एसडीएम सदर संदीप भागिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राजकुमार, एसपी ट्रैफिक जितेन्द्र श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather Update: भीषण गर्मी और लू से देश बेहाल, मई के अंत तक राहत के आसार नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देश का बड़ा हिस्सा इस...

Delhi News: निजी स्कूलों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी मंजूरी के बिना भी बढ़ा सकते है फीस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों...

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, IMD ने 28 मई तक जारी की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में लगातार बढ़ती गर्मी...
spot_imgspot_img