जनवाणी संवाददाता |
मोरना: संगठित ग्राम पंचायतों में शपथ के उपरांत गुरूवार को पंचायत समिति का गठन किया गया, जिसमें गांव के विकास को लेकर छ: समितियों का गठन किया गया।
ककरौली में ग्राम प्रधान आबिदा की अध्यक्षता में आयोजित प्रथम बैठक में छ: समितियों का गठन किया गया, जिसमें नियोजन एवं विकास शिक्षा समिति, निर्माण कार्य, स्वास्थ्य एवं कल्याण, प्रशासनिक कार्य, जल प्रबन्धन के लिए समितियों का गठन किया गया। ग्राम प्रधान आबिदा ने महिला शिक्षा, महिला स्वास्थ्य, महिला स्वरोजगार तथा बाल विकास, स्वास्थ्य तथा साफ सफाई को लेकर विशेष कार्य योजना बनाने की बात कही तथा कूडा निस्तारण के लिए गांव में डम्पिंग ग्राउंड की स्थापना की मांग प्रशासन से की।
गांव बेहडा सादात की ग्राम प्रधान मंजू ने गांव के विकास को लेकर अपना संकल्प दोहराया। खेडी फिरोजाबाद में शाईस्वा ने कार्य समिति को सम्बोधित कर विकास पर बल दिया। ककराला में ग्राम प्रधान आबिद ने कार्य समिति को सम्बोधित करते हुए विकास कार्यों पर बल दिया।

