Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

नवनिर्वाचित बीडीसी ने लगाया चार लोगों पर अपहरण का आरोप

  • बीडीसी सदस्य के साथ हुई मारपीट के बाद कोतवाली में मौजूद दोनों पक्षों के लोग
  • दूसरे पक्ष ने भी दी पुलिस को तहरीर
  • दोनों पक्षों में कोतवाली में भी जमकर हुई तनातनी, पुलिस बल करना पड़ा तैनात

जनवाणी संवाददाता |

देवबंद: ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव को लेकर सियासी गर्माने लगी है। शुक्रवार को एक बीडीसी सदस्य को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। कार्रवाई कराने को लेकर दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे तो यहां भी उनके बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई।

जिसको देखते हुए थाने में भारी सुरक्षा बल तैनात करना पड़ा। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगा पुलिस को तहरीर दी है।

गांव गुनारसी निवासी नवनिर्वाचित बीडीसी सदस्य शौकीन अंसारी शुक्रवार को घायल अवस्था में कोतवाली पहुंचा और चार नामजद सहित 15 लोगों पर उसका अपहरण करने व धारदार हथियार से हमला कर घायल कर देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी।

तहरीर में कहा गया है कि दोपहर के समय उसके घर पर आए और हथियारों के बल पर उसका अपहरण करके भायला रोड स्थित एक धर्मकांटे पर ले गए। इस दौरान विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। जिसमें वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे उक्त लोगों के चंगुल से छुडाया।

वहीं, दूसरे पक्ष के मोहल्ला लहसवाड़ा निवासी तंजीम ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि दोपहर करीब एक बजे वह भायला रोड स्थित अपनी आढ़त पर बैठा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहा शौकीन बाइक स्लीप होने के चलते जमीन पर गिरकर घायल हो गया।

आरोप है की इस दौरान पांच नामजद और करीब 25 अज्ञात लोग हथियारों से लैस होकर वहां पहुंचे और शौकीन को जबरदस्ती अपने साथ ले जाने लगे। रोकने पर फायरिंग भी की गई। जिसमें वह बाल बाल बच गया। तंजीम का आरोप यह भी है की हमलावर आढ़त के गल्ले में रखे करीब 27 हजार रुपये की नकदी भी लूटकर ले गए।

वहीं, घटना के बाद जब दोनों पक्ष कार्रवाई कराने को लेकर कोतवाली पहुंचे तो वहां भी उनके बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई। जिसकी वजह से कोतवाली परिसार में कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ आरआरएफ के जवानों को मौके बुलाना पड़ा। उधर, कोतवाली प्रभारी का कहना है की दोनों पक्षों की तहरीर मिल गई है। मामले की जांच आरंभ कर दी गई है। घायल बीडीसी शौकीन को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img