पूर्व प्रधानमंत्री के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: पूर्व प्रधामनमंत्री किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की 34 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन करते हुए उनको नमन किया। इस दौरान राजनीतिक दलों एवं साामजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया है।
शनिवार को किसान मसीहा, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। इस दौरान नगर में राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय पर हवन यज्ञ में किसानों ने आहुति देकर किसान मसीहा की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उसके बाद रालोद नेताओं ने चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए रालोद जिलाध्यक्ष योगेन्द्र चेयरमैन ने कहा कि चौधरी साहब ने ग्रामीण भारत को जीने की राह दिखाने का कार्य किया। वे हमेशा किसानों, मजदूरों, गरीबों एवं वंचितों के उत्थान के लिए ही सोचते थे। अशरफ अली खान ने कहा कि हम सभी को चौधरी चरण सिंह की नीतियों का सम्मान करते हुए उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलना चाहिए।
इस अवसर पर ऋषिराज राझड, अनवार चौधरी, जिला पंचायत सदस्य उमेश पंवार, रजनीश कोरी, डा. विक्रांत जावला, सुरेन्द्र गंदेवडा, हरेन्द्र ताना, संजीव फतेहपुर, बाबूराम पंवार, आशुतोष पंवार, सोहनपाल, सर्वेश सिंभालका, सतबीर मूंछ आदि मौजूद रहे।

सपाइयों ने चौ. चरण सिंह को अर्पित किए श्रद्धासुमन
समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में ग्राम ताना में आयोजित कार्यक्रम में सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर उनको भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर प्रोफेसर सुधीर पंवार ने उनसे जुड़े संस्मरण बताते हुए कहा कि चौधरी साहब का जीवन जितनी सादगी भरा था, अब शायद ही किसी नेता में इतनी, ईमानदारी के साथ-साथ स्पष्टवादिता हो।
जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र ताना ने कहा कि चौधरी साहब के कारण ही राजनीति में गांव और किसानों की बात होनी शुरू हुई। उन्होंने जमींदारी उन्मूलन कर किसानों को जमीन का मालिक बनाया। युवा नेता पवन लाठर ने कहा कि चौधरी चरण सिंह की नीतियों का आज सबसे अधिक महत्तव है क्योंकि भाजपा नए कृषि कानूनों के द्वारा खेती और किसानों को कॉरपोरेट के हवाले करना चाहती है,लेकिन युवाओं को अब चौधरी साहब की आर्थिक नीतियां समझ आ रही है इसीलिए श्रद्धांजलि के साथ-साथ हमें किसान विरोधी बिलों की वापसी तक संघर्ष का भी संकल्प लेना होगा।
श्रद्धांजलि सभा में बिट्टू प्रधान, पंकज शर्मा, इदरीश, मास्टर लोकेश, मंजूर हसन, संजीव कुमार, सुधीर कश्यप, नंदराम, सलीम, रविंद्र कोरी, सुरेंद्र कोरी, रामकुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।
इधर, शामली शहर में सपा नेता राशिद पहलवान के आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। राशिद पहलवान ने चौधरी साहब का स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

