Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

15-15 हजार के इनामी दो अभियुक्त को चरस व गांजे के साथ दबोचा

  • 500 ग्राम चरस व 1100 ग्राम गांजा किया बरामद

जनवाणी संवाददाता |

नगीना: नगीना पुलिस टीम ने ग्राम कस्बा कोटरा के जंगल में दबिश देकर थाने से वांछित चल रहे 15-15 हजार के इनामी दो बदमाशों को तमंचे, चरस व गांजे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों का चालान कर दिया।

अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगीना सुमित शुक्ला के पर्यवेक्षण में उपनिरीक्षक अजय कुमार व योगेश कुमार, हेड कांस्टेबल सुरजीत सिंह, प्रमोद कुमार, कांस्टेबल सतनाम सिंह, मोहित कुमार ने मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त अतीक उर्फ बोनी पुत्र शफीक निवासी मोहल्ला कस्बा व थाना किरतपुर तथा सानू उर्फ गोल्टा निवासी मोहल्ला मनिहारी सराय थाना नगीना को शनिवार को कस्बा कोटरा के जंगल में दबिश देकर एक अदद तमंचा 12 बोर, एक तंमचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस 315 बोर तथा 500 ग्राम चरस व 1100 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। दोनों ही अभियुक्तों पर एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने 15-15 हजार का इनाम घोषित किया था।

अतीक उर्फ बोनी पुत्र शफीक पर थाना किरतपुर व नगीना में डेढ़ दर्जन से अधिक गुंडा एक्ट, गोवध अधिनियम, गैंगेस्टर सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं तथा सानू उर्फ गोल्टा पर दो दर्जन के करीब नगीना सहित अन्य थानों में विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने पकड़े गए दोनों अभियुक्तों का चालान कर जेल भेजने के लिए कोर्ट में पेश कर दिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img