Friday, May 1, 2026
- Advertisement -

गेहूं क्रय केंद्र पर तोल बंद होने पर किसानों ने दिया धरना

  • केंद्र प्रभारी ने बताया कि खाली बोरी खत्म होने के कारण बंद हुई तोल

जनवाणी संवाददाता |

नगीना: नवीन मंडी समिति में गेहूं क्रय केंद्र पर तोल बंद होने से भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओ ने तोल शुरू कराने के लिए धरना दे दिया। केंद्र प्रभारी ने बताया कि खाली बोरी खत्म होने के कारण तोल बंद हो गई है तथा बोरे मंगाए जा रहे हैं और शीघ्र ही तोल चालू कराई जा रही है।

नगीना-कोतवाली मार्ग स्थित नवीन मंडी समिति में खाद्य विभाग की ओर से गेहूं क्रय केंद्र एक अप्रैल को शुरू किया गया था। गेहूं क्रय केंद्र पर अब तक 22 हजार कुंटल गेहूं खरीदा जा चुका है। लेकिन शनिवार को गेहूं क्रय केंद्र पर तोल बंद कर दी गई। जबकि पिछले चार-पांच दिनों से गेहूं से भरी कई ट्राली क्रय केंद्र पर खड़ी है।

जिससे किसानों में गुस्सा भड़क गया और उन्होंने इसकी सूचना भाकियू को दी। भाकियू के तहसील अध्यक्ष वीर सिंह डबास, मंडल सचिव सुरपाल सिंह के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक किसान मंडी समिति पहुंचे और गेहूं क्रय केंद्र पर तौल कराने के लिए धरना दे दिया।

क्रय केंद्र पर धरना देने पर अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लेते हुए तुरंत क्रय केंद्र प्रभारी त्रिवेंद्र सिंह व क्रय केंद्र पर तैनात बाबू मनोज कुमार को किसानों के पास भेजा गया। जहां पर उन्होंने यूनियन के लोगों से वार्ता कर बताया कि उनके पास शुक्रवार की शाम को खाली बोरी खत्म हो गई थी तथा जिले को इसकी सूचना दे दी गई है और उन्हें कुछ समय बाद ही खाली बोरियां मिलने वाली है।

शीघ्र ही तोल शुरू कर दी जाएगी। किसी भी किसान को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। एसडीएम घनश्याम वर्मा ने बताया कि मंडी समिति में स्थित गेहूं क्रय केंद्र पर एक अप्रैल से सुचारू तोल हो रही है। खाली बोरी खत्म होने के कारण शनिवार को तोल बंद हो गई थी। उन्होंने बताया कि 12, 500 बोरियों की व्यवस्था करा दी गई है। नगीना के सभी क्रय केंद्रों पर सुचारू तोल होगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP Weather: यूपी में फिर बदल रहा मौसम, 4 मई से बारिश की संभावना

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार को मौसम...

International Labour Day 2026: आज है अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस, जानें इसका इतिहास और महत्व

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Commercial Cylinder: दिल्ली में कमर्शियल सिलिंडर की कीमतों में उछाल, बढ़े 993 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: 1 मई से कमर्शियल एलपीजी...
spot_imgspot_img