- धौकलपुर के डबल मर्डर में किठौली मेरठ निवासी है आरोपी
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: बिजनौर थाना कोतवाली शहर व स्वाट टीम ने धौकलपुर में हुए डबल मर्डर का वांछित 50 हजार का इनामी को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से अहलाह भी बरामद किया।
बिजनौर कोतवाली शहर और स्वाट टीम ने मेरठ निवासी एक 50 हजार के इनामी को दबोच लिया। थाना कोतवाली शहर के ग्राम धौकलपुर में पुरानी रंजिश को लेकर हुए डबल मर्डर के सम्बन्ध में थाना कोतवाली शहर मुकदमा दर्ज किया गया था।
इसमें देवेन्द्र, कृष्णा, ललित, अमित,अनुज, नितिन व दो अज्ञात में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। बिजनौर एसपी ने इन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके बाद शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस उपमहानिरीक्षक मुरादाबाद परिक्षेत्र मुरादाबाद ने इनाम की राशि बढ़ाकर 50 हजार कर दी थी। पुलिस की माने तो कृष्णा, आकाश उर्फ राजीव और सुमित पुलिस ने पहले ही मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था।
अब स्वाट टीम व थाना कोतवाली शहर पुलिस ने विवेक उर्फ विक्कू ग्राम किठौली थाना जानी जनपद मेरठ को मंडावर बाईपास चौराहे से एक तमन्चा 12 बोर मय तीन जिन्दा व एक खोखा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने फायर करने के संबंध में थाना कोतवाली शहर में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने बताया कि अभियुक्त ने पुरानी रंजिश में हत्या करना स्वीकार किया।

