Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

रालोद व सपा कार्यकर्ताओं ने मनाई चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि

जनवाणी संवाददाता |

चांदपुर: किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि सपा व रालोद कार्यकर्ताओं द्वारा मनाई गई ।रालोद कार्यकर्ताओं द्वारा यज्ञ हवन कर चौधरी साहब की आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई । वही सपा नेताओं द्वारा उनके प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

शनिवार को नगर में राष्ट्रीय लोक दल व समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा चौधरी चरण सिंह की 34 वी पुण्यतिथि मनाई गई । चरण सिंह चौक पर इकट्ठा हुए रालोद कार्यकर्ताओं ने यज्ञ हवन में आहुति देते हुए चौधरी चरण सिंह की आत्मा की शांति की प्रार्थना की। वही वहां लगी उनकी मूर्ति पर पुष्प चढ़ाकर उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग का अनुसरण करने का संकल्प लिया । इसी स्थान पर पूर्व राज्यमंत्री स्वामी ओमवेश के नेतृत्व में पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाकर उन्हें किसानों का सच्चा हितैषी बताया ।

55 8

वक्ताओं ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने जीवन भर किसानों की समस्याओं के लिए कड़ा संघर्ष किया था। किसानों को उनकी जमीन का वाजिब हक दिलाने वाले चौधरी चरण सिंह ही एकमात्र नेता थे। उन्होंने ही खतौनी में किसानों का नाम दर्ज कराए जाने की शुरुआत कराई थी ।

इस मौके पर यशवीर सिंह तोमर, डॉ विपिन तोमर, इरफानुद्दीन, नरेश सिंह , शीशपाल राठी ,योगेंद्र सिंह, मुंजरीम अहमद, हुकम सिंह राठी, अवनीश राठी, रविंदर सिंह, समाजवादी पार्टी के स्वामी ओमवेश , नाजिम खान संसार सिंह शेर आलम, चांद, बाहर आलम, जुल्फिकार उफ भूरे, जुबैर, धर्मेंद्र तोमर, शेख शमीम ,मोहसिन अंसारी, शकील पहलवान।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img