Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

महाराष्ट्र विधानसभा सचिवालय में बम की सूचना से हड़कंप

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: रविवार को मुंबई स्थित महाराष्ट्र विधानसभा सचिवालय में बम रखा होने की सूचना मिली। नियंत्रण कक्ष को मिली इस सूचना पर मुंबई पुलिस का बम निरोधक दस्ता मौके पर जांच के लिए पहुंचा। पुलिस का कहना है कि आरंभिक रूप से यह सूचना झूठी होने की आशंका है।

बम की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने कहा कि मुंबई में मंत्रालय की सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है। बम की सूचना आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष को मिली थी।

मंत्रालय में पहले दो बार लग चुकी है आग

इससे पहले 31 मार्च 2020 को मंत्रालय की चौथी मंजिल पर आग लग गई थी। रात करीब 8.30 बजे लगी आग को एक घंटे में काबू कर लिया गया था। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ था। आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताई गई थी। इससे चौथी मंजिल पर स्थित शहरी विकास विभाग के कक्ष में रखा सामान जल गया था। पूरी चौथी मंजिल आग की लपटों व धुएं से भर गई थी।  इस हादसे के पहले भी 12 मार्च 2018 को मंत्रालय में लगी आग के कारण कई दफ्तर खाक हो गए थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img