Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

वृद्ध की मौत के मामले में बाप-बेटा गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो |

बिनौली: शाहपुर बाणगंगा गांव के वृद्ध की मेरठ में उपचार के दौरान हुई मौत के मामले में थाना पुलिस नामदर्ज बाप बेटा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से हमले में प्रयुक्त आला कत्ल दो डंडे बरामद किये है।

शाहपुर बाणगंगा गांव में दस सितम्बर की शाम लोकेश पुत्र रामचन्द्र पक्ष के लोगों ने सत्यवीर पक्ष के घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला बोल दिया था। जिसमे मेमवती पत्नी सत्यवीर, अर्जुन पुत्र सत्यवीर तथा वृद्ध ओमप्रकाश पुत्र लक्ष्मन गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

12 सितम्बर को 90 वर्षीय वृद्ध ओमप्रकाश की मेरठ के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी थी। मेमवती कि तहरीर पर बिनौली पुलिस ने सोनू पुत्र लोकेश, लोकेश व सनोज पुत्रगण रामचंद्र व एक्शन पुत्र ब्रह्मजीत के खिलाफ 323, 504, 506, 452, 354, 308, 304 की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी।

पुलिस ने कार्यवाही करते हुये बुधवार की सुबह बरनावा में मेरठ रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के पास से नामदर्ज लोकेश पुत्र रामचंद्र, सोनू पुत्र लोकेश को गिरफ्तार कर इनके पास से हमले में प्रयुक्त आला कत्ल दो डंडे बरामद किये जिसके बाद पुलिस ने इन्हें न्यायालय बागपत में पेश किया। इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह ने कहा कि फरार चल रहे सनोज व एक्शन को भी जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img