- खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की जिले में छापेमारी
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग बिजनौर की ओर से अभिायान चलाकर छापेमारी कर पांच नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। इस दौरान छापेमारी से हड़कंप मचा रहा।
बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जिले में छापेमारी की। इस दौरान ग्रीन वे मार्ट, देव क्लीनिक नजीबाबाद रोड प्रेमनगर से हक्का नूडल्स(पैक्ड), बादाम कुकीज(पैक्ड), नीरज कुमार, धीरज कुमार किराना स्टोर बैराज रोड स्टेडियम के सामने बिजनौर से लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, राजीव किराना स्टोर गांव बाखरपुर गढ़ी रावली मार्ग से तारा नमक निर्माता- नवकार साल्ट इन्डस्ट्रीज, ग्राम-सन्तालपुर जिला- पाटन, गुजरात से नमूने लिए गए।
नमूने लेकर जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला में भेजे गए। इस दौरान छापेमारी टीम में अभिहित अधिकारी पंकज कुमार, जेपी सिंह मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, वाईडी आर्य, कमलेश कुमार, जितेन्द्र कुमार, तेज बहादुर सिंह और मोहित कुमार आदि मौजूद रहे।

