- लगातार बढ़ते जा रहे दाम, हर कोई है परेशान
जनवाणी संवाददाता |
खेकड़ा: महंगाई ने आम आदमी का जीना वैसे ही मुहाल कर रखा है। वही अब सब्जियों पर आई महंगाई के कारण वह भी आम आदमी के पहुच से दूर हो गई है।
कोरोना संक्रमण में हुए लाकडाउन के चलते आम आदमी का रोजगार वैसे ही धीमा चल रहा था। वही बढ़ती हुई मॅहगाई की मार से वह पहले ही बेहाल हो रहा था। वही अब सब्जियों के दामों में हो रही बेतहाशा व्रद्धि हो गई है। सब्जियों के दामो में आए उछाल के चलते सब्जी भी आम आदमी की थाली से गायब होने लगी है।
सब्जियों के दामो में आए भारी उछाल को रोकने के लिए शासन व प्रशासन द्वारा भी कोई ठोस कदम नही उठाए जा रहे है। जिसके चलते आलू, टमाटर, प्याज आदि के दामो में दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी होती जा रही है। सब्जियों के दामों में यदि जल्द ही कोई कमी नही आई तो आम आदमी का जीना मुहाल हो जायेगा।
उसके लिए सब्जी खाना सपने की बात हो जायेगी। सब्जी विक्रेता वहाब ने बताया की बरसात में सब्जी के उत्पादन में कमी आ गई। ज्यादातर सब्जियां बाहर से मंगाई जा रही है। जिसके चलते सब्जियों के दामो में बढ़ोतरी हो रही है। फुटकर ही नही बड़ी मंडियों में भी सब्जियों के दाम आसमान छू रहे है। सब्जियों के फुटकर व मंडी के दामों में कम ही अंतर है।
सब्जी फुटकर दाम मंडी के दाम
आलू 35 32
टमाटर 50 50
प्याज 35 32
खीरा 30 24
भिंडी 40 35
तोरी 20 15
लौकी 20 15
भिंडी 35 30
मिर्च 70 60
सभी सब्जियों के दाम किलो में दिए गए है। सब्जियों के दाम लाल बाग मंडी व फुटकर के आधार पर है।

