Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

मौसा ने अपहरण कर तीन दिन तक किया दुष्कर्म

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: बालैनी थाना क्षेत्र के एक गाँव मे मौसा ने अपनी 14 वर्षीय भांजी का अपहरण कर तीन दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता किशोरी के पिता ने थाने में घटना कि रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया।

क्षेत्र के एक गाँव की 14 वर्षीय पुत्री बीती 11 सितम्बर को गाँव मे ही इंटर कॉलेज में किसी काम से गई थी। लेकिन जब वह शाम तक वापस नही लौटी तो उसके पिता ने उसको गाँव मे और अपनी रिश्तेदारी में तलाश किया।

नही मिलने पर पीड़ित ने अपनी पुत्री के अपहरण की रिपोर्ट बालैनी थाने में दर्ज कराई थी। मंगलवार को पुलिस ने किशोरी को कंकरखेड़ा मेरठ से उसके मौसा के यहा से बरामद कर लिया।

पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि 11 तारीख को उसके मौसा ने उसका गाँव से ही अपहरण कर लिया था और घर ले जाकर तीन दिन तक लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।

उसने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। बुधवार को पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी संदीप पुत्र कृष्णपाल हाल निवासी कंकरखेड़ा मेरठ को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img